गंगा नदी से प्रेरित है नंदिनी गुप्ता का गाउन, सोशल मीडिया पर शेयर किया आउटफिट का फोटो

मिस वर्ल्ड 2025 फिनाले में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं नंदिनी गुप्ता का गाउन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। यह गाउन वियतनामी डिजाइनर ट्रूयेन ने डिजाइन किया है और इसकी प्रेरणा गंगा नदी से ली गई है।
गंगा नदी से प्रेरित है नंदिनी गुप्ता का गाउन, सोशल मीडिया पर शेयर किया आउटफिट का फोटो
गंगा नदी से प्रेरित है नंदिनी गुप्ता का गाउन
Published on: 
Updated on: 

हैदराबाद: मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले इस बार भारत के हैदराबाद में हो रहा है। इस प्रतियोगिता में नंदिनी गुप्ता भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 72वें मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले से पहले मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता का गाउन चर्चा में हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नंदिनी गुप्ता ने ग्रैंड फिनाले के लिए डिजाइन किए गए गाउन के बारे में खास बातें बताई हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

72वें मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले के लिए नंदिनी गुप्ता का गाउन वियतनामी फैशन डिजाइनर ट्रूयेन द्वारा डिजाइन किया गया है। नंदिनी का यह गाउन गंगा नदी का प्रतीक है। भारत में गंगा सिर्फ नदी नहीं है, बल्कि यह लोगों की आस्था से जुड़ी है। लोग इसकी पूजा करते हैं। गंगा नदी भारत की आध्यात्मिक जीवन रेखा है।

सोशल मीडिया पोस्ट में नंदिनी गुप्ता ने बताया 'गाउन का यह डिजाइन पानी और प्रकाश की खूबसूरती को श्रद्धांजलि देता है। गंगा केवल एक नदी नहीं है, बल्कि स्वर्ग और धरती के बीच पवित्र रिश्ते का एक दिव्य अवतार है। डिजाइनर गुयेन टीएन ट्रूयेन ने दो हमेशा गतिशील, हमेशा बदलती शक्तियों, पानी और प्रकाश को मिलाया है। पूरे गाउन में दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

पोस्ट में गाउन की तारीफ में लिखा है 'सुबह की धुंध की तरह नाजुक पारदर्शी कपड़ों से तैयार किए गए इस गाउन में बहने वाली लहर जैसे पैटर्न हैं। ये पैटर्न शरीर को सुंदरता के साथ आकार देते हैं, जिससे पानी के सहज रूप से बहने का एहसास होता है। साल 1993 में जन्मे डिजाइनर ट्रूयेन ने साल 2015 में प्रोजेक्ट रनवे वियतनाम खिताब जीता। इसके बाद वह पूरी दुनिया में मशहूर हो गए। तब से वह वियतनाम के सबसे मशहूर युवा डिजाइनरों में से एक बन गए हैं। वह अलग तरह के कपड़ों को डिजाइन करने के लिए जाने जाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com