Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गंगा नदी से प्रेरित है नंदिनी गुप्ता का गाउन, सोशल मीडिया पर शेयर किया आउटफिट का फोटो

मिस वर्ल्ड 2025 फिनाले में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं नंदिनी गुप्ता का गाउन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। यह गाउन वियतनामी डिजाइनर ट्रूयेन ने डिजाइन किया है और इसकी प्रेरणा गंगा नदी से ली गई है।

  • By सोनाली झा
Updated On: May 31, 2025 | 08:01 PM

गंगा नदी से प्रेरित है नंदिनी गुप्ता का गाउन

Follow Us
Close
Follow Us:

हैदराबाद: मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले इस बार भारत के हैदराबाद में हो रहा है। इस प्रतियोगिता में नंदिनी गुप्ता भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 72वें मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले से पहले मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता का गाउन चर्चा में हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नंदिनी गुप्ता ने ग्रैंड फिनाले के लिए डिजाइन किए गए गाउन के बारे में खास बातें बताई हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

72वें मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले के लिए नंदिनी गुप्ता का गाउन वियतनामी फैशन डिजाइनर ट्रूयेन द्वारा डिजाइन किया गया है। नंदिनी का यह गाउन गंगा नदी का प्रतीक है। भारत में गंगा सिर्फ नदी नहीं है, बल्कि यह लोगों की आस्था से जुड़ी है। लोग इसकी पूजा करते हैं। गंगा नदी भारत की आध्यात्मिक जीवन रेखा है।

सोशल मीडिया पोस्ट में नंदिनी गुप्ता ने बताया ‘गाउन का यह डिजाइन पानी और प्रकाश की खूबसूरती को श्रद्धांजलि देता है। गंगा केवल एक नदी नहीं है, बल्कि स्वर्ग और धरती के बीच पवित्र रिश्ते का एक दिव्य अवतार है। डिजाइनर गुयेन टीएन ट्रूयेन ने दो हमेशा गतिशील, हमेशा बदलती शक्तियों, पानी और प्रकाश को मिलाया है। पूरे गाउन में दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव का नेपोटिज्म पर बयान, बोले- अगर ऐसा होता तो बॉलीवुड में शाहरुख खान कैसे होते

पोस्ट में गाउन की तारीफ में लिखा है ‘सुबह की धुंध की तरह नाजुक पारदर्शी कपड़ों से तैयार किए गए इस गाउन में बहने वाली लहर जैसे पैटर्न हैं। ये पैटर्न शरीर को सुंदरता के साथ आकार देते हैं, जिससे पानी के सहज रूप से बहने का एहसास होता है। साल 1993 में जन्मे डिजाइनर ट्रूयेन ने साल 2015 में प्रोजेक्ट रनवे वियतनाम खिताब जीता। इसके बाद वह पूरी दुनिया में मशहूर हो गए। तब से वह वियतनाम के सबसे मशहूर युवा डिजाइनरों में से एक बन गए हैं। वह अलग तरह के कपड़ों को डिजाइन करने के लिए जाने जाते हैं।

Nandini gupta gown is inspired by the ganges river outfit photo on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 31, 2025 | 08:01 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Miss World 2025

सम्बंधित ख़बरें

1

‘डियर कॉमरेड’ रीमेक अफवाह पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘अब मेरे लिए कोई रीमेक नहीं’

2

‘कुछ चीजों के लिए ‘ना’ कहना जरूरी’, चित्रांगदा सिंह ने करियर में मना करने की अहमियत पर दिया जोर

3

‘सपने मरते नहीं…’, मिस दीवा सुपरनेशनल 2025 का ताज जीतने पर बोलीं अवनि गुप्ता

4

‘तुम हम सबके लिए बेहद खास’, चचेरे भाई ईशान की शादी में भावुक हुए ऋतिक रोशन, किया इमोशनल पोस्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.