नाना पाटेकर छोड़ गए करोड़ों की संपत्ति, मुंबई में 1BHK से पुणे में 27 एकड़ का फार्महाउस तक फैली थी प्रॉपर्टी

Nana Patekar Property: नाना पाटेकर करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे। उनकी नेटवर्थ 50 से 80 करोड़ रुपये है। मुंबई में 750 वर्ग फीट का 1BHK, पुणे में 27 एकड़ का फार्महाउस और गोवा समेत कई संपत्तियां थीं।
Nana Patekar Net Worth
नाना पाटेकर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nana Patekar Net Worth: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। करीब पांच दशक लंबे फिल्मी करियर में नाना ने शोहरत के साथ करोड़ों की संपत्ति भी अर्जित की, लेकिन उनकी सादगी हमेशा चर्चा में रही।

इकोनॉमिक टाइम्स के आंकड़ों के मुताबिक, नाना पाटेकर की कुल नेटवर्थ करीब 50 से 80 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई थी। मुंबई के अंधेरी में उनका करीब 750 वर्ग फीट का 1BHK फ्लैट था, जिसकी मौजूदा कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास पुणे के खड़कवासला में 27 एकड़ का फार्महाउस, गोवा में घर और पुणे के लॉ कॉलेज रोड पर भी संपत्ति थी।

करोड़ों की संपत्ति के बावजूद 1BHK में रहे

नाना पाटेकर की जिंदगी का सबसे खास पहलू उनकी सादगी थी। करोड़ों रुपये की संपत्ति होने के बावजूद उन्होंने मुंबई के छोटे से 1BHK फ्लैट में रहना पसंद किया। बताया जाता है कि यह घर उन्होंने दशकों पहले करीब 1.1 लाख रुपये में खरीदा था। वह अपनी मां के साथ भी इसी घर में रहे और बाद में भी उन्होंने इस घर को नहीं छोड़ा।

Nana Patekar Net Worth
नाना पाटेकर को नहीं बचा सके डॉक्टर, गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद 45 मिनट तक दिया CPR, सुबह 5:20 बजे थमी सांसें

27 एकड़ के फार्महाउस में करते थे खेती

पुणे के खड़कवासला स्थित फार्महाउस में नाना खेती भी करते थे। यहां गेहूं और धान उगाया जाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेती से होने वाली आय का हिस्सा वह वहां काम करने वाले किसानों और मजदूरों में बांट देते थे। फिल्मों से उनकी फीस कथित तौर पर 2 से 3 करोड़ रुपये प्रति फिल्म थी। उनके कार कलेक्शन में महिंद्रा जीप CJ4, ऑडी Q7 और महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियां शामिल थीं।

Nana Patekar Last Moments
नाना पाटेकर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

13 साल की उम्र से शुरू किया संघर्ष

नाना पाटेकर का शुरुआती जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा। 13 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म पोस्टर पेंट करने का काम शुरू किया और करीब 35 रुपये महीने कमाए। 1978 में 'गमन' से फिल्मी सफर शुरू करने के बाद उन्होंने 'परिंदा', 'क्रांतिवीर', 'प्रहार', 'वेलकम' और 'नटसम्राट' जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं।

Nana Patekar Net Worth
नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए अक्षय कुमार और रवि किशन, रितेश देशमुख बोले- जैसे किसी ट्रक ने टक्कर मार दी हो

सुबह क्या हुआ था

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 5:20 बजे नाना गोवा के डोना पावला स्थित घर पर बेहोश मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 45 मिनट तक CPR दिया गया। इसके बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और मौत की सही वजह की पुष्टि के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जाना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com