फिल्म 'रामायण' में हुई जटायु की एंट्री, धर्म और त्याग की कहानी को मिलेगी अनुपम खेर की आवाज

Ramayana Jatayu Anupam Kher: नमित मल्होत्रा के डायरेक्शन और निर्माण में बन रही फिल्म 'रामायणम' से जटायु का नया पोस्टर सामने आ चुका है, जिसमें अनुभवी एक्टर अनूपम खेर ने अपनी दमदार आवाज दी है।
Ramayanam Jatayu Anupam Kher
अनुपम खेर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ‘रामायण’ में जटायु का नया पोस्टर जारी, अनुपम खेर ने दी किरदार को अपनी आवाज।

  • पोस्टर में जटायु को धर्म, साहस और त्याग का प्रतीक दिखाया गया।

  • फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा।

Ranbir Kapoor Ramayana Movie: भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी और भव्य रिलीज मानी जाने वाली 'रामायणम' को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज लगातार चरम पर पहुंच रहा है। फिल्म मेकर्स ने एक के बाद एक किरदारों के पोस्टर्स की श्रृंखला जारी करके लोगों की उत्सुकता को और ज्याद बढ़ा दिया है।

इसी कड़ी में अब महाकाव्य के सबसे निष्ठावान पात्र जटायु का नया पोस्टर आधिकारिक तौर पर जारी किया गया है। साहस, त्याग और धर्म के प्रतीक माने जाने वाले इस अहम रोल को दिग्गज एक्टर अनूपम खेर ने अपनी आवाज दी है, जो इस फिल्म के प्रति दर्शकों की उम्मीदों को और भी ज्यादा मजबूत कर रहा है।

रामायण में दिखेगा जटायु का अनूठा रूप

सामने आए इस नए पोस्टर में जटायु का एक बेहद प्रभावशाली क्लोज़-अप सीन दिखाई दे रहा है, जिसमें उनकी गहरी और स्थिर नजरें सीधे तौर पर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। इसके साथ ही दूसरे सीन में वह अपने विशाल पंखों को फैलाए हुए आसमान में नजर आ रहे हैं।

इस पोस्टर को 'धर्म के पंख' टाइटल दिया गया है, जो इस बात का प्रतीक है कि मुश्किल परिस्थितियों और अपार संकट के बावजूद जटायु ने हमेशा सच्चाई और धर्म का साथ दिया था। अनूपम खेर की भारी और संजीदा आवाज इस रोल की गंभीरता को पर्दे पर पूरी शिद्दत के साथ उकेरती है, जिससे इस पौराणिक पात्र का प्रभाव और ज्यादा गहरा हो जाता है।

रावण के खिलाफ साहस की अनूठी कहानी

पौराणिक कथाओं के अनुसार जटायु वही महान पात्र हैं जिन्होंने माता सीता को रावण के चंगुल से छुड़वाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी। रावण की असीम शक्ति और उसकी विशालता से भली-भांति परिचित होने के बावजूद इस साहसी पक्षी ने बिना डरे उसका डटकर मुकाबला किया था।

उनका यह संघर्ष केवल एक लड़ाई नहीं बल्कि कर्तव्य, निष्ठा और धर्म के प्रति अटूट समर्पण का सबसे बड़ा उदाहरण है। फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है कि जब अधर्म ने अपनी उड़ान भरी, तब साहस उसका सामना करने के लिए उठ खड़ा हुआ और उन्होंने विजय के लिए नहीं बल्कि सही मार्ग के लिए युद्ध किया था।

Ramayanam Jatayu Anupam Kher
रणबाली की रिलीज से पहले विजय-रश्मिका ने लिया भगवान का आशीर्वाद, थलपति विजय के प्रति जाहिर किया सम्मान

भव्य कलाकारों की पलटन और रिलीज डेट

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में तैयार हो रही इस विशालकाय फिल्म रामायण का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा 8 बार ऑस्कर विनर स्टूडियो DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ से किया जा रहा है।

फिल्म की स्टार कास्ट बेहद शानदार है जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म रामायण को दो भागों में रिलीज किया जाएगा, जिसका पहला भाग आगामी 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज कराया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com