रणबाली की रिलीज से पहले विजय-रश्मिका ने लिया भगवान का आशीर्वाद, थलपति विजय के प्रति जाहिर किया सम्मान

Vijay Deverakonda Tirupati Visit: साउथ सिनेमा के पॉपुलर स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी आने वाली फिल्म रणबाली की रिलीज से ठीक पहले आंध्र प्रदेश के फेमस तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे।
Vijay Deverakonda Tirupati Visit
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना और थलापति विजय(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Vijay Deverakonda Tirupati Visit
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने तिरुमाला के मंदिर में पहुंचकर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। दोनों एक्टर्स ने मंदिर की बेहद खास और सुबह की सुप्रभातम सेवा में भाग लिया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Vijay Deverakonda Tirupati Visit
इस दौरान मंदिर परिसर में उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी। कलाकारों ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और मंदिर के बाहर आते ही हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन किया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Vijay Deverakonda Tirupati Visit
एक्टर विजय देवरकोंडा पूरी तरह से पारंपरिक और शालीन सफेद कपड़ों में नजर आए, जो उनकी सादगी को और बढ़ा रहा था। वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने खूबसूरत पारंपरिक पीली साड़ी पहनी हुई थी, जिसके साथ उन्होंने मैजेंटा रंग का ब्लाउज कैरी किया था।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Vijay Deverakonda Tirupati Visit
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हल ही में चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय से मुलाकात की थी। थलापति विजय के साथ अपनी उस मुलाकात के अनुभवों को दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पर बेहद खास अंदाज में शेयर किया था। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Vijay Deverakonda Tirupati Visit
रश्मिका ने उनके साथ काम करने से लेकर उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखने तक के सफर को अविश्वसनीय बताया था, जबकि विजय देवरकोंडा ने भी उनके साथ बिताए वक्त को यादगार करार दिया था। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com