Namit Malhotra Krrish 4: क्या ऋतिक रोशन की फिल्म से जुड़ेंगे रामायण के मेकर? 800 करोड़ के बजट की चर्चा

Namit Malhotra Krrish 4: ऋतिक रोशन की कृष 4 को लेकर नमित मल्होत्रा के जुड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानें फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़ी पूरी जानकारी।
Namit Malhotra Krrish 4 Hrithik Roshan
नमित मल्होत्रा और ऋतिक रोशन (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कृष 4 से जुड़ सकते हैं 'रामायण' के मेकर नमित मल्होत्रा, चर्चा तेज

  • 700-800 करोड़ के बजट में बन सकती है ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फिल्म

  • पहली बार एक्टिंग के साथ डायरेक्शन भी संभालेंगे ऋतिक रोशन

Namit Malhotra Krrish 4 Hrithik Roshan: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 में कैमियो के बाद से ही ऋतिक रोशन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा जारी है। फैंस ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि रामायण के फिल्ममेकर नमित मल्होत्रा जल्द ही ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4 से जुड़ सकते है। हालांकि इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रामायण में धमाल मचाने वाले नमित मल्होत्रा क्या कृष 4 में भी कमाल करेंगे?

कहां से शुरू हुई नमित मल्होत्रा के जुड़ने की चर्चा?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 700 से 800 करोड़ रुपये के एक्सपेक्टेड बजट में बनने वाली फिल्म कृष 4 को लेकर ऋतिक रोशन और नमित मल्होत्रा के बीच में बातचीत सुर्खियों में है। आपको बता दें कि

नमित मल्होत्रा ऑस्कर विजेता VFX स्टूडियो DNEG के सीईओ हैं। इससे पहले नमित की कंपनी ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर में भी विजुअल इफेक्ट्स पर भी काम कर चुकी है।

इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस को फिल्म में शानदार विजुअल इफेक्ट्स, टाइम ट्रैवल और मल्टीवर्स जैसे कॉन्सेप्ट देखने की उम्मीद बढ़ चुकी है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

क्या नमित बनेंगे कृष 4 का हिस्सा?

फिलहाल इस प्रकार की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। ना तो रोशन परिवार की ओर से और ना ही नमित मल्होत्रा की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है। इस समय नमित मल्होत्रा के रामायण के अगले भाग की तैयारियों पर ध्यान देने की खबरें भी सामने आ रही हैं।

Namit Malhotra Krrish 4 Hrithik Roshan
12वीं फेल से दंगल तक, ये हैं IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली 10 हिंदी फिल्में

ऋतिक संभालेंगे डायरेक्शन का जिम्मा

कृष 4 को लेकर इससे पहले भी कई खबरें सामने आ चुकी हैं। कुछ समय पहले ये भी चर्चा थी कि फिल्म के बजट को लेकर यशराज फिल्म्स और ऋतिक रोशन के बीच बातचीत अटक गई है। हालांकि, जून में राकेश रोशन ने इन खबरों का खंडन किया था।

बताया जा रहा है कि अब ऋतिक रोशन खुद इस फिल्म को डायरेक्ट करने का जिम्मा उठाते हुए नजर आने वाले है। ऐसा पहली बार होगा कि किसी फिल्म में सुपरहीरो की भूमिका निभाने के साथ-साथ डायरेक्शन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।