Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mrunal Thakur ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई फैंस की उत्सुकता, बोलीं- जल्द करूंगी बेहद खास प्रोजेक्ट की घोषणा

Mrunal Thakur Special Project: मृणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर डबिंग स्टूडियो से वीडियो शेयर कर बताया कि वह एक बेहद खास प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह जल्द इसकी घोषणा करेंगी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 29, 2026 | 02:58 PM

मृणाल ठाकुर (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mrunal Thakur New Project: एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों और नए प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। जहां एक तरफ वह अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपने फैंस को एक नए और बेहद खास प्रोजेक्ट का हिंट देकर उत्साह बढ़ा दिया है।

एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह किसी बहुत-बहुत खास प्रोजेक्ट के लिए डबिंग कर रही हैं। मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर डबिंग स्टूडियो से एक छोटा वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह काफी उत्साहित नजर आ रही हैं और कहती सुनाई देती हैं कि ऑल राइट, लेट्स गो! इसके साथ उन्होंने एक भावुक नोट भी लिखा।

मृणाल ठाकुर का भावुक नोट

मृणाल ने लिखा कि कुछ बहुत-बहुत खास के लिए डबिंग कर रही हूं। उस जादू को देखने का इंतजार नहीं कर सकती, जिसे हमने बनाया है। मेरा दिल बेहद भावुक है और मैं भगवान की बहुत आभारी हूं। जल्द ही घोषणा करूंगी। एक्ट्रेस की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है। कई लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि यह कोई बड़ी फिल्म, वेब सीरीज या पैन इंडिया प्रोजेक्ट हो सकता है। हालांकि मृणाल ने अभी तक इस प्रोजेक्ट का नाम या उससे जुड़ी कोई और जानकारी शेयर नहीं की है।

सम्बंधित ख़बरें

नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला

लीक हुआ ‘उड़ता तीर’ का रोमांटिक डांस वीडियो, शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने पर थिरके सारा-आयुष्मान?

रोहित चंदेल की गिरफ्तारी बनी इस एक्टर की किस्मत! ‘अनुपमा’ स्टार की रातों-रात हुई ‘सैराब’ में एंट्री

Surbhi Jyoti Baby Reveal: सुरभि ज्योति ने दिखाई बेटी की पहली झलक, यूनिक नाम का किया खुलासा

जून में रिलीज होगी है जवानी तो इश्क होना है

वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर जल्द ही निर्देशक डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी। यह फिल्म जून में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे कई लड़कियों ने रिजेक्ट कर दिया होता है। अकेलेपन में जिंदगी बिताने वाला यह लड़का अचानक ऐसी परिस्थितियों में फंसता है, जिससे उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।

ये भी पढ़ें- Pankaj Kapur Birthday: अभिनय को कला मानते थे पंकज कपूर, एक-एक डायलॉग पर करते थे घंटों मेहनत

टीवी से फिल्मों तक का सफर

मृणाल ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। उन्होंने मुझसे कुछ कहती ये खामोशियां और कुमकुम भाग्य जैसे लोकप्रिय शो में काम किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म लव सोनिया से बॉलीवुड में कदम रखा। मृणाल सुपर 30, बाटला हाउस, सीता रमन और हाय नन्ना जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। अब फैंस को उनके अगले बड़े ऐलान का बेसब्री से इंतजार है।

Mrunal thakur special project dubbing update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 02:58 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Mrunal Thakur

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.