Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शादी टूटने की खबरों के बीच इमोशनल हुई Mouni Roy, दोस्त को लिखा ये खास मैसेज, बताया जिंदगी का खास हिस्सा

Mouni Roy Divorce Rumours: पति सूरज नांबियार से तलाक की अफवाहों के बीच मौनी रॉय ने अपनी दोस्त रूपाली कादयान के जन्मदिन पर भावुक पोस्ट शेयर किया। मौनी ने उन्हें बहन बताते हुए बेहद प्यार भरा संदेश लिखा।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: May 13, 2026 | 03:44 PM

मौनी रॉय (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mouni Roy Post: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय आजकल अपनी शादीशुदा जिन्दगी को लेकर काफ़ी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर तलाक की खबरों के बीच मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते में दूरी आती जा रही है।  इसी बीच इंस्टाग्राम पर भावुक होकर मौनी रॉय ने एक पोस्ट किया है। जिसने पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

मौनी रॉय ने अपनी दोस्त रूपाली कादयान के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में मौनी रॉय और रूपाली कादयान के साथ मस्ती भरे पल शामिल है। मौनी रॉय ने तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी। रुपाली तुम जैसी भी हो मुझे उसी रूप में पसंद हो। मैं तुमसे कितना प्यार करती हूं, इसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। तुम एक जादूगरनी हो।’

मौनी रॉय और सूरज नांबियार का रिश्ता

बता दें कि इस पोस्ट से पहले मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। जिससे उनके अलग होने की खबर न ज़ोर पकड़ लिया। खबरों के मुताबिक दोनों अब साथ में नहीं रह रहे। हालांकि, अभी मौनी और सूरज ने तलाक की खबरों को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

मौनी रॉय ने कही ये बात

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में मौनी रॉय ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि सूरज सिर्फ उनके पति ही नहीं, बल्कि उनके सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। मौनी ने कहा था कि अगर रिश्ते में ईगो आ जाए तो कोई भी रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सकता। चाहे वो पति-पत्नी का रिश्ता हो या दोस्ती।

ये भी पढ़ें- Krishnavataram Part 1 The Heart ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5 दिनों में करोड़ों की कमाई से सबको चौंकाया

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी

सोशल मीडिया के मुताबिक सूरज नांबियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया। बता दें कि मौनी रॉय और सूरज ने साल 2022 में गोवा में साथ फेरे लिए थे। उनकी ये शादी मलयाली और बंगाली दोनों परंपराओं से हुई थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी उन्हें सोशल मीडिया पर प्रशंसकों न काफी पसंद किया था।

Mouni roy emotional post amid divorce rumours

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2026 | 03:44 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Mouni Roy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.