Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mouni Roy: प्लास्टिक सर्जरी के दावों पर मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अगर आपको खुशी…

मौनी रॉय पिछले कई दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनके चेहरे के बदलाव पर सवाल उठा रहे हैं और प्लास्टिक सर्जरी को लेकर तमाम अटकलें लगा रहे हैं। अब उन्होंने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

  • By सोनाली झा
Updated On: Apr 13, 2025 | 09:55 PM

मौनी रॉय (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका अभिनय नहीं, बल्कि उनका बदला हुआ लुक है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उनके चेहरे के बदलाव पर सवाल उठा रहे हैं और प्लास्टिक सर्जरी को लेकर तमाम अटकलें लगा रहे हैं। अब मौनी ने इन अफवाहों पर पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है।

हाल ही में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मौनी रॉय से जब उनके बदले लुक और प्लास्टिक सर्जरी के आरोपों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बेहद शालीनता से जवाब दिया। मौनी ने कहा, “मैं देखती ही नहीं… जो फैंटम लोग बैठे हैं, अगर आप स्क्रीन के पीछे बैठ के ट्रोलिंग कर रहे हैं और उसमें आपको खुशी मिलती है, तो ऐसा ही हो।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस तरह की नकारात्मक बातों पर ध्यान नहीं देतीं।

39 वर्षीय मौनी रॉय ने इन आरोपों से खुद को दूर रखते हुए यह जाहिर किया कि वह अपनी जिंदगी को आत्मविश्वास के साथ जीती हैं और सोशल मीडिया की ट्रोलिंग से प्रभावित नहीं होतीं। दरअसल, उनकी आगामी फिल्म ‘भूतनी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान उनका नया लुक लोगों का ध्यान खींच गया था। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि उन्होंने लिप जॉब और फोरहेड सर्जरी करवाई है, जबकि कुछ ने इसे ‘खराब प्लास्टिक सर्जरी’ बताया।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

यूजर्स का कहना है कि उनके माथे पर हल्का उभार दिखाई दे रहा है, जिसके बाद उन्होंने अपने हेयरस्टाइल में बदलाव कर माथे पर बैंग्स रख लिए, जिससे यह उभार ढका रहे। वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही फिल्म ‘भूतनी’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म हॉरर, एक्शन और कॉमेडी का दिलचस्प मिश्रण है। फिल्म में मौनी एक ‘मोहब्बत’ नाम की भूतनी का किरदार निभा रही हैं। उनके साथ संजय दत्त, पलक तिवारी, सनी सिंह, बेयूनिक और आसिफ खान भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

Mouni roy broke silence on plastic surgery claims said if you find happiness

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2025 | 09:55 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Mouni Roy

सम्बंधित ख़बरें

1

Birthday Special: लिरिल के ऐड से 8 घंटे शिफ्ट के विवाद तक, हमेशा सुर्खियों में रही दीपिका पादुकोण

2

उदय चोपड़ा का फिल्मों में नहीं चला जादू, यूं बने करोड़ों के मालिक, बर्थडे पर जानिए एक्टर की कहानी

3

परवीन बॉबी की बायोपिक से स्पिरिट तक, ये हैं तृप्ति डिमरी की 4 अपकमिंग फिल्में

4

बॉर्डर के इस रोल को 5 एक्टर्स ने किया था रिजेक्ट, अक्षय खन्ना को ऐसे मिला था ये यादगार किरदार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.