अगले साल बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाएंगी ये 6 फिल्में, लव एंड वॉर से लेकर स्पिरिट तक 2027 में होगी रिलीज

Bollywood Movies: साल 2027 में लव एंड वॉर, गोलमाल 5 और स्पिरिट जैसी बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। रणबीर कपूर, प्रभास और महेश बाबू समेत कई सितारों की फिल्मों का दर्शकों को इंतजार है।
Most Awaited Bollywood Movies 2027
साल 2027 की मोस्ट अवेटेड फिल्में (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 2027 में रिलीज होंगी बॉलीवुड की कई बड़ी और मच अवेटेड फिल्में

  • लव एंड वॉर में रणबीर-आलिया और गोलमाल 5 में अजय देवगन

  • वाराणसी से प्रियंका चोपड़ा की वापसी, दिवाली पर आएगी स्पिरिट

Most Awaited Bollywood Movies 2027: साल 2026 बॉलीवुड के लिए ऐतिहासिक साल रहा है। आदित्य धर की धुरंधर के बॉक्स ऑफिस में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस से लेकर रामायण की ताबड़तोड़ कमाई तक साल 2026 इन फिल्मों के लिए यादगार रहा।

साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर कई नई रिकॉर्ड बनने के बाद अब अगले साल 2027 का भी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। साल 2027 में कई बड़ी और मच अवेटेड फिल्में सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। आइएं जानते है साल 2027 की मोस्ट अवेटेड फिल्में कौन सी हैं?

लव एंड वॉर

साल 2027 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में सबसे पहला नाम लव एंड वॉर फिल्म का आता है। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 21 जनवरी 2027 को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है।

गोलमाल 5

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी सीरीज गोलमाल का 5वां पार्ट भी साल 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार और तब्बू कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आने वाले हैं। गोलमाल 5 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।

महाकाली

साल 2027 में अक्षय कुमार की दो फिल्में आमने-सामने रहने वाली हैं। 8 जनवरी 2027 को गोलमाल 5 के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म महाकाली भी रिलीज होने वाली है। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होने वाली है।

Most Awaited Bollywood Movies 2027
Amazon Prime Video पर देखें ये 7 धांसू थ्रिलर फिल्में

कैप्टन इंडिया

साल 2027 में कार्तिक आर्यन की भी बड़े पर्दे पर रीएंट्री होने वाली है। कार्तिक आर्यन की ये अपकमिंग फिल्म स्वतंत्रता दिवस के 2 दिन पहले यानी 13 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक बहादुर पायलट के रोल में नजर आएंगे।

वाराणसी

एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म वाराणसी भी साल 2027 की बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा में वापसी करती दिखाई देंगी। मौजूदा शेड्यूल के अनुसार, फिल्म 7 अप्रैल 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

स्पिरिट

प्रभास स्टारर स्पिरिट भी ऑडियंस की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही यह पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म पहले मार्च 2027 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब फिल्म की रिलीज 29 अक्टूबर 2027 यानी दिवाली के मौके पर तय बताई गई है।