‘रामायण की सीता’ का मॉडल लुक हुआ वायरल, तस्वीरें देख यूजर बोले- ‘आपको कोई हक नहीं है…’
- Written By: उज्वला धारपवार
रामानंद सागर के धार्मिक टीवी शो ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाने वाली अदाकारा दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कुछ घंटे पहले दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। पहली तस्वीर में वह हमेशा की तरह मॉडल अंदाज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दीपिका बालकनी में खड़ी है और मुस्कुराती नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में उनका एक हाथ ऊपर की तरफ है।
दीपिका की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, साथ ही फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘तुम्हें इतना प्यारा दिखने का कोई हक नहीं… तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई?’
आपको बता दें कि सीरियल ‘रामायण’ में दीपिका के सीता के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आज भी लोग उनकी एक्टिंग को याद करते हैं, रामायण के अलावा दीपिका ‘विक्रम और बेताल’, ‘लव-कुश’, ‘द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान’ और ‘दादा-दादी की कहानी’ जैसे कई सीरियल्स के जरिए भी दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई दी हैं। इसके अलावा दीपिका जल्द ही सरोजिनी नायडू की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। वह सरोजिनी नायडू की भूमिका अदा करती दिखाई देंगी।
