Mithu Mukherjee Death: नहीं रही दिग्गज बंगाली एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Bengali Actress Mithu Mukharjee का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहीं अभिनेत्री ने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
Mithu Mukharjee
बंगाली एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Mithu Mukharjee Death News: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में टॉलीवुड की रेखा के तौर पर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी का रविवार की रात को निधन हो गया है।

लंबे समय से कैंसर जैसी जटिल बीमारी से जूझ रही मिथु मुखर्जी ने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। इस खबर के सामने आने के बाद से ही बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

बंगाली एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी ने बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का दम तो दिखाया ही था, साथ ही उनके स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें स्पेशल पहचान दिलायी थी। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बड़ी फिल्मों में और उस दौर के कई दिग्गज कलाकारों के साथ एक्टिंग की थी।

17 साल की उम्र में रखा था पहला कदम

एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी का जन्म साल 1955 में कोलकाता में हुआ था। उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा था। साल 1972 में मिथु मुखर्जी ने चित्त बोस की फिल्म शेष पर्बा से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह शमित भंजा के साथ नजर आई थीं।

इसके बाद फिल्म मर्जीना अब्दुल्ला ने उन्हें एक अलग पहचान दिलायी थी। फिल्म में उन्होंने देबराज रॉय के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह निशिकन्या, मौचक, कवि, होटल स्नो फॉक्स, प्रतिमा, बंधन, प्रार्थना और स्वयंसिद्धा जैसी फिल्मों का हिस्सा बनीं।

Mithu Mukharjee
Kareena Kapoor Teenage Story: टीनेज में लड़के के चक्कर में घर से भागी थी बेबो, मां बबीता ने दी थी कड़ी सजा

हिंदी फिल्मों में भी कर चुकी है काम

मिथु मुखर्जी का दायरा बंगाली फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहा था, उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया था। साल 1976 में दुलाल गुहा की फिल्म खान दोस्त से उन्होंने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद मिथु मुखर्जी फिल्म सफेद झूठ, दिल्लगी और दो लड़के दोनों कड़के जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी है।

उत्तम कुमार और सौमित्र चटर्जी के साथ किया काम

मिथु मुखर्जी ने अपने करियर के दौरान बंगाली सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया। इनमें उत्तम कुमार, सौमित्र चटर्जी और रंजीत मल्लिक जैसे नाम शामिल हैं। अपनी अभिनय प्रतिभा के चलते वह उस दौर में बंगाली सिनेमा के चर्चित चेहरों में गिनी जाती थीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com