Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मिस वर्ल्ड 2025: बच्चों के साथ थिरकीं कंटेस्टेंट्स, नाटू-नाटू डांस बना इमोशनल मोमेंट

मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता के फाइनल से पहले कंटेस्टेंट्स को एक खास चैरिटी चैलेंज दिया गया, जिसमें उन्होंने 200 अनाथ बच्चों के साथ मिलकर ‘नाटू-नाटू’ गाने पर डांस किया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 29, 2025 | 01:51 PM

बच्चों के साथ थिरकीं मिस वर्ल्ड की कंटेस्टेंट्स

Follow Us
Close
Follow Us:

हैदराबाद: मिस वर्ल्ड 2025 फाइनल से पहले कंटेस्टेंट्स का रोमांच अपने चरम पर है। फाइनल से पहले एक बेहद खास और भावुक कर देने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दुनियाभर से आईं मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट्स ने हैदराबाद के एक होटल में 200 अनाथ बच्चों के साथ समय बिताया। यह आयोजन फॉर्च्यून हॉस्पिटैलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से किया गया, जिसमें कंटेस्टेंट्स ने बच्चों को तोहफे दिए, उनके साथ खेला और डांस कर उन्हें जिंदगी का एक यादगार दिन दिया।

कार्यक्रम में मौजूदा मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्कोवा और मिस वर्ल्ड लिमिटेड की सीईओ जूलिया मोर्ले भी मौजूद थीं। इस मौके पर डॉ. रामकृष्ण, फॉर्च्यून हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के प्रमुख ने सरूर नगर स्थित विक्टोरिया मेमोरियल होम के आधुनिकीकरण के लिए 1.85 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। इस आयोजन की खास बात तब बनी जब बच्चों और कंटेस्टेंट्स ने मिलकर सुपरहिट गाना नाटू नाटू और डीजे टिल्लू के गानों पर जमकर डांस किया। इस खुशी और मस्ती भरे पल के दौरान कई बच्चे भावुक हो गए, जिनके आंसुओं को कंटेस्टेंट्स ने प्यार और सहानुभूति से संभाला।

बच्चों को 20 जरूरी वस्तुएं भी उपहार स्वरूप दी गईं। अब जबकि फाइनल से पहले सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, कंटेस्टेंट्स के सामने एक नया मल्टीमीडिया चैलेंज रखा गया है। इसमें 20 कंटेस्टेंट्स को चुना गया है, जिन्हें तेलंगाना में अपने अनुभव, भावनाओं और चुनौतियों को दर्शाते हुए 90 सेकंड का एक वीडियो बनाकर मिस वर्ल्ड ऐप पर अपलोड करना होगा।

ये भी पढ़ें- मशहूर अभिनेता राजेश का 75 साल की उम्र में निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

यह चुनौती उन्हें फास्ट-ट्रैक मैथर्ड से टॉप 40 में जगह दिला सकती है। मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले 31 मई दोपहर 1 बजे हैदराबाद के हाईटेक्स सेंटर से लाइव प्रसारित होगा। दुनिया भर की नजरें इस ग्लैमरस और प्रेरणादायक समारोह पर टिकी हैं, जहां न सिर्फ सुंदरता, बल्कि दया, सेवा और मानवीय मूल्यों की भी परीक्षा होगी।

Miss world 2025 contestants danced with children song natu natu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2025 | 01:51 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Miss World 2025

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.