3,150 हीरों का ताज और करोड़ों का पैकेज, जानिए मिस यूनिवर्स जेनिफर बैरेटो को क्या-क्या मिलेगा

Miss Universe 2026: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो 75वां मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला और मां बनी। खबरों के अनुसार उन्हें करीब 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का सालाना पैकेज मिलता है।
Jennifer Barreto Miss Universe Prize Money
जेनिफर बैरेटो (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मिस यूनिवर्स विनर को मिलती है लाखों डॉलर की प्राइज मनी और मासिक भत्ता

  • न्यूयॉर्क में लग्जरी अपार्टमेंट के साथ फ्री ट्रैवल और लग्जरी सुविधाएं

  • हीरों से जड़ा मिस यूनिवर्स का ताज, ब्रांड एंडोर्समेंट और इंटरनेशनल करियर के मिलते हैं मौके

Jennifer Barreto Miss Universe Prize Money: 24 नवंबर 2026 को प्यूर्टो रिको में हुए 75वें मिस यूनिवर्स मुकाबले में 27 साल की जेनिफर बैरेटो ने जीत दर्ज की। भारतीय समय के अनुसार यह ऐतिहासिक क्षण 25 नवंबर को सामने आया, जब उन्होंने वह मुकाम हासिल किया जो पहले किसी शादीशुदा महिला या मां के हिस्से नहीं आया था।

खिताब के साथ उन्हें नकद राशि, हर महीने मिलने वाला भत्ता और दुनिया भर में काम करने का मौका मिला है। क्या आप जानते हैं कि इस खिताब को हासिल करने वाली विजेता को सिर्फ ताज और शोहरत ही नहीं, बल्कि कई लग्जरी सुविधाएं भी मिलती हैं?

करोड़ों की नकद राशि और सैलेरी

खबरों के अनुसार मिस यूनिवर्स विजेता को करीब 2,50,000 डॉलर यानी लगभग 2.1 से 2.3 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिल सकती है। इसके अलावा पूरे 12 महीने तक हर महीने करीब 50,000 डॉलर की सैलेरी मिलने का भी दावा किया जाता है।

इस तरह अनुमानित ईयरली सैलेरी पैकेज 8.5 लाख डॉलर से ज्यादा बताया जाता है। लेकिन मिस यूनिवर्स संगठन ने इन राशि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

न्यूयॉर्क में एक आलीशान अपार्टमेंट

मिस यूनिवर्स विनर को 1 साल के लिए न्यूयॉर्क में लग्जरी अपार्टमेंट की सुविधा मिलने की बात कही जाती है। इससे वह संगठन के हैडक्वाटर के पास रहकर ऑफिशियल प्रोग्राम और बैठकों में हिस्सा ले सकती हैं।

Jennifer Barreto Miss Universe Prize Money
जेनिफर बैरेटो (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

मुफ्त यात्रा से लेकर मेकअप तक की सुविधा

मिस यूनिवर्स विनर को दुनियाभर में ऑफिशियल फंक्शन और सोशल कैंपेन में शामिल होना पड़ता है। इन यात्राओं के लिए हवाई टिकट, होटल और खाने का खर्च ऑर्गेनाइजेशन उठाता है। इसके अलावा डिजाइनर कपड़े, जूते, ज्वेलरी, मेकअप और स्किनकेयर प्रोडक्ट के साथ स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट की सेवाएं भी मिल सकती हैं।

मिस यूनिवर्स को फिटनेस ट्रेनर, डाइटिशियन और मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सकती हैं। इसके साथ ही ग्लोबल ब्रांड्स के साथ काम करने, एड्स और मॉडलिंग के मौके भी मिलते हैं।

Jennifer Barreto Miss Universe Prize Money
अमेरिकी सेना से जुड़ीं, शादीशुदा और 1 बेटी की मां, जानिए मिस यूनिवर्स 2026 जेनिफर बैरेटो की कहानी

हीरों से सजा ताज, लेकिन 1 साल के लिए

जेनिफर बैरेटो को 75वीं मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने पर 3,150 हीरों से सजा खास ताज पहनाया गया है। खबरों के अनुसार 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बने इस ताज को विनर अपने कार्यकाल के दौरान ऑफिशियल कार्यक्रमों में पहन सकती हैं।

1 साल पूरा होने के बाद इसे संगठन को लौटाना पड़ता है। यानी मिस यूनिवर्स का ताज सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि बड़ी-बड़ी जिम्मेदारी भी लेकर आता है।

बता दें कि भारत के खाते में अब तक 3 मिस यूनिवर्स खिताब आए हैं। सबसे पहले 1994 में सुष्मिता सेन ने देश को यह सम्मान दिलाया था। इसके बाद साल 2000 में लारा दत्ता विजेता बनीं। फिर 21 साल के लंबे गैप के बाद 2021 में हरनाज संधू ने तीसरी जीत दर्ज कराई थी। इस बार भी भारतीय फैंस को उम्मीद थी, लेकिन सफर टॉप 30 में ही थम गया।