अमेरिकी सेना से जुड़ीं, शादीशुदा और 1 बेटी की मां, जानिए मिस यूनिवर्स 2026 जेनिफर बैरेटो की कहानी

Jennifer Barreto Miss Universe 2026: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने 75वें मिस यूनिवर्स का ताज जीत लिया है और वह यह ताज हासिल करने वाली पहली शादीशुदा महिला और मां बन गई हैं।
Jennifer Barreto Miss Universe 2026
जेनिफर बैरेटो (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Jennifer Barreto Miss Universe 2026
75वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में 27 साल की जेनिफर बैरेटो ने 116 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर मिस यूनिवर्स 2026 का ताज अपने नाम किया। उनकी जीत प्यूर्टो रिको के लिए ऐतिहासिक रही।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Jennifer Barreto Miss Universe 2026
जेनिफर के पास रिसर्च साइकोलॉजी में स्नातक और साइकोलॉजी और क्लिनिकल सोशल वर्क में 2 मास्टर डिग्रियां हैं। उन्होंने एजुकेशन के साथ सोशल वर्क में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Jennifer Barreto Miss Universe 2026
जेनिफर बैरेटो अमेरिकी डिफेंस विभाग के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने डॉमैस्टिक वॉयलेंस और चाइल्ड हरासमेंट से प्रभावित सैन्य परिवारों की मदद की और जागरूकता और रोकथाम से जुड़े कार्यक्रमों में मदद की है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Jennifer Barreto Miss Universe 2026
जेनिफर की शादी अमेरिकी सेना के सार्जेंट यान कार्लोस बैरेटो काल्डेरॉन से हुई है। साल 2019 में उनकी बेटी पेनेलोपे का जन्म हुआ। परिवार और करियर के बीच बैलेंस बनाकर उन्होंने यह मंजिल हासिल की है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
जेनिफर ने बिना किसी मॉडलिंग या ब्यूटी प्रतियोगित अनुभव के मिस यूनिवर्स 2026 की तैयारी शुरू की थी। उन्होंने लगभग 70 पाउंड वजन घटाया, जून 2026 में मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको बनीं और फिर मिस यूनिवर्स 2026 के अंतरराष्ट्रीय मंच पर इतिहास रच दिया।
जेनिफर ने बिना किसी मॉडलिंग या ब्यूटी प्रतियोगित अनुभव के मिस यूनिवर्स 2026 की तैयारी शुरू की थी। उन्होंने लगभग 70 पाउंड वजन घटाया, जून 2026 में मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको बनीं और फिर मिस यूनिवर्स 2026 के अंतरराष्ट्रीय मंच पर इतिहास रच दिया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.