बॉक्स ऑफिस पर जारी ‘मिर्जापुर: द मूवी' का भौकाल जारी, 5वें दिन भी फिल्म की धुआंधार कमाई

Mirzapur Box Office Collection Day 5: 'मिर्जापुर: द मूवी' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल जारी है। 5वें दिन भी शानदार कमाई करते हुए फिल्म ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।
Mirzapur The Movie Day 5 Collection
फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mirzapur The Movie Day 5 Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों सिर्फ एक ही नाम का शोर सुनाई दे रहा है और वह है 'मिर्जापुर द मूवी'। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने के बाद जब यह कहानी बड़े पर्दे पर उतरी, तो दर्शकों का क्रेज देखने लायक था। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म ने जिस तरह से कमाई की रफ्तार पकड़ी है, उसने सभी को भी हैरान कर दिया है। वर्किंग डेज में भी सिनेमाघरों के बाहर लगी लंबी लाइनें इस बात का सबूत हैं कि दर्शकों पर कालीन भैया और गुड्डू पंडित का बुखार सिर चढ़कर बोल रहा है।

सिनेमाघरों में कालीन भैया का जलवा बरकरार

4 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई मिर्जापुर: द मूवी से ही दमदार प्रदर्शन कर रही है। पहले वीकेंड पर ताबड़तोड़ कलेक्शन करने के बाद सभी की निगाहें इस बात पर थीं कि वर्किंग डेज में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।

हफ्ते के 5वें दिन यानी मंगलवार को भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने मंगलवार को 15.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सोमवार के मुकाबले इसमें बेहद मामूली गिरावट दर्ज की गई।

दुनियाभर में बजा फिल्म मिर्जापुर: द मूवी का डंका

भारत में फिल्म मिर्जापुर: द मूवी की कुल कमाई 125.60 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि हिंदी भाषी क्षेत्रों में फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। मंगलवार को हुई कुल कमाई में से 15.75 करोड़ रुपये केवल हिंदी भाषा से आए हैं, जबकि तेलुगु में भी फिल्म ने खाता खोला है। भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी सिनेमाघरों में भी फिल्म की धूम है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म का कुल कलेक्शन 176.97 करोड़ रुपये के पार कलेक्शन पहुंच चुका है।

Mirzapur The Movie Day 5 Collection
जब अक्षय कुमार ने पुराने हिट्स पर आजमाया अपना अंदाज, इन फिल्मों के रीमेक में दिखे खिलाड़ी कुमार

बड़े पर्दे पर छाया मिर्जापुर जलवा

इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म मिर्जापुर: द मूवी में ओटीटी सीरीज के पॉपुलर चेहरे एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं। पंकज त्रिपाठी ने एक बार फिर कालीन भैया के रोल में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है।

वहीं अली फजल का गुड्डू पंडित वाला अंदाज और दिव्येंदु शर्मा का मुन्ना भैया वाला रोल दर्शकों को खूब भा रहा है। इन तीनों के अलावा श्वेता त्रिपाठी, रवि किशन, जितेंद्र, रसिका दुग्गल और सोनल चौहान जैसे कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से कहानी में जान फूंक दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com