Mira Rajput Kapoor के स्ट्रेच मार्क्स पर छिड़ी नई बहस, इंस्टाग्राम फोटोज को लेकर शुरू हुई नई जंग

Mira Rajput Kapoor Stretch Marks: मीरा राजपूत एक अवॉर्ड फंक्शन में नीली ड्रेस में नजर आईं। इन फोटोज में स्ट्रेच मार्क्स दिखने के बाद उनकी इंस्टाग्राम फोटोज को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।
Mira Rajput Kapoor Stretch Marks Look
मीरा राजपूत कपूर (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मीरा राजपूत के स्ट्रेच मार्क्स पर छिड़ी बहस, अर्थशॉट प्राइज में दिखा नेचुरल लुक

  • रेड कार्पेट पर बॉडी पॉजिटिविटी के लिए मिली तारीफ, इंस्टाग्राम तस्वीरों पर उठे सवाल

  • फैंस बोले- स्ट्रेच मार्क्स एडिट करके क्यों छिपाए?

Mira Rajput Kapoor Stretch Marks Look: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत कपूर अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चाओं में रहती है। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।

हाल ही में मुंबई में आयोजित अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 में मीरा राजपूत कपूर अपने देवर ईशान खट्टर के साथ नजर आयी थी। इस मौके पर मीरा राजपूत ने ब्लू कलर की एक ब्यूटीफुल ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस में मीरा काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही थी और साथ ही इस फंक्शनंस की वीडियोज में उनके पेट पर स्ट्रेच मार्क्स नजर आ रहे थे।

स्ट्रेच मार्क्स को लेकर मिली तारीफ

अर्थशॉट प्राइज अवॉर्ड्स 2026 के रेड कार्पेट पर पहुंची मीरा राजपूत के स्ट्रेच मार्क्स देखकर कई फीमेल फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की। लोगों ने मीरा ने बिना किसी झिझक के अपनी असली बॉडी दिखाने को लेकर जमकर तारीफ की। कई लोगों ने इसे बॉडी पॉजिटिविटी से जोड़ते हुए मीरा की तारीफ की। हालांकि, बाद में उनके इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई।

Mira Rajput Kapoor Stretch Marks Look
Samantha Prabhu की बेबी शॉवर की तस्वीरें आयी सामने, पति राज के साथ लाल सूट में नजर आयी एक्ट्रेस

इंस्टाग्राम फोटोज से शुरू हुआ विवाद

विवाद तब शुरू हुआ, जब मीरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इवेंट की फोटोज शेयर कीं। इन फोटोज में उनके स्ट्रेच मार्क्स नजर नहीं आ रहे थे। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने पैपराजी की तस्वीरों और मीरा की ओर से पोस्ट की गई फोटोज की तुलना करनी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने तस्वीरों में बदलाव को लेकर सवाल उठाए और मीरा पर दोहरी सोच रखने का आरोप लगाया। हालांकि, तस्वीरों में बदलाव किसने और क्यों किया, इसे लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई।

यूजर्स ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने मीरा का सपोर्ट करते हुए लिखा कि आपने उन तस्वीरों को एडिट करके स्ट्रेच मार्क्स क्यों हटाए? एक बार तो मुझे लगा कि हम आखिरकार सेलिब्रिटीज़ को बिना किसी झिझक के असली होते और अपने नेचुरल शरीर को अपनाते हुए देख रहे हैं। आपके पास असलियत को नॉर्मल बनाने का मौका था, और इसके बजाय आपने हमें एक और एडिट की हुई फैंटेसी बेचने का फैसला किया। एक बार फिर निराशाजनक।

वहीं, एक दूसरे यूजर ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि एडिट करके स्ट्रेच मार्क्स क्यों छुपाएं??? आपके नेचुरल होने से दूसरी मांओं को वह कॉन्फिडेंस मिलेगा जिसकी उन्हें फिर से शुरुआत करने की ज़रूरत है।