Metro In Dino First Song Teaser Released Adorned With A Strong Star Cast
मेट्रो इन दिनों का पहला गाना का टीजर रिलीज, स्टारकास्ट और अनोखी कहानियों से सजी है फिल्म
मेट्रो इन डिनो के निर्माताओं ने फिल्म के पहले गाने जमाना लगे का टीजर जारी कर दिया है। फिल्म का गाना 28 मई को फिल्म के एल्बम के पहले ट्रैक के तौर पर रिलीज किया जाएगा।
मुंबई: बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक अनुराग बसु की अगली फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। फिल्म के गाने जमाना लगे का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें दर्शकों को फिल्म की जबरदस्त स्टारकास्ट की एक झलक देखने को मिलती है। यह गाना दर्शकों को फिल्म की थीम, किरदारों और उनके जज्बातों से जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और पंकज त्रिपाठी जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे। इतने बड़े नामों की मौजूदगी ही फिल्म को खास बना देती है। दो साल बाद आदित्य रॉय कपूर इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं और वो पहली बार सारा अली खान के साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे।
सारा और आदित्य की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म को पहले 2024 में रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी। अब यह फिल्म 4 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेट्रो इन दिनों अनुराग बसु की 2007 में आई हिट फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। हालांकि इसकी कहानी अलग होगी, लेकिन थीम शहरी जीवन, रिश्तों की जटिलता और भावनात्मक उलझनों पर आधारित रहेगी।
अनुराग बसु अपनी कहानी कहने की अनोखी शैली के लिए जाने जाते हैं, और यह फिल्म भी उसी जादुई रुख की झलक देती है। टी-सीरीज के बैनर तले बन रही इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की स्टोरी और म्यूज़िक दोनों ही अब तक दर्शकों की उत्सुकता बनाए हुए हैं। ‘जमाना लगे’ गाना न केवल म्यूजिकल एलिमेंट जोड़ता है, बल्कि फिल्म की संवेदनशीलता को भी उभारता है। मेट्रो इन दिनों एक ऐसी फिल्म साबित हो सकती है जो मॉडर्न रिएलिटी, इमोशनल कहानियों और मल्टी-कैरेक्टर नैरेटिव के जरिए दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी।
Metro in dino first song teaser released adorned with a strong star cast