Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘राधे शाम’ में महानायक अमिताभ बच्चन की हुईं धांसू एंट्री, प्रभास के साथ करेंगे काम

  • Written By: उज्वला धारपवार
Updated On: Feb 22, 2022 | 01:05 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: साउथ अभिनेता प्रभास (Prabhas) पिछले काफी समय से अपनी बिग बजट फिल्म ‘राधे शाम’ (Radhe Shyam) को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में अभिनेता, अदाकारा पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। यह पहली बार होगा जब किसी फिल्म में प्रभास और पूजा की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। इस फिल्म में साल 1970 के दशक में यूरोप में स्थापित एक प्रेम कहानी को दिखाया जाएगा। यह बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ड्रामा फिल्म 1 मार्च को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।  ऐसे में मेकर्स लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे है।  

पोस्टर, टीजर और ट्रेलर रिलीज के बाद अब मेकर्स ने ‘राधे श्याम’ फिल्म से जुड़ी एक अहम खबर साझा की है। इसके मुताबिक, मेगास्टार अमिताभ बच्चन टीम में शामिल हो रहे हैं। फिल्म समीक्षक तरण आदर्शने सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ‘प्रभास के ‘राधे श्याम’ के लिए अमिताभ बच्चन का वॉयसओवर… #अमिताभ बच्चन ने #राधेश्याम के लिए वॉयसओवर किया है, जिसमें #प्रभास और #पूजा हेगड़े… #राधाकृष्णकुमार द्वारा निर्देशित…’ 

निर्देशक राधा कृष्ण कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ‘फिल्म 1970 के दशक में सेट है और यह बड़े पैमाने पर बनाई गई है, हमें एक ऐसी आवाज की जरूरत थी जो देश को आदेश दे सके। फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन से बेहतर कौन हो सकता है। एक ऐसी आवाज जिसे हर कोई पहचानता है। हम उन्हें राधे श्याम के कथाकार के रूप में पाकर बहुत खुश हैं।’

Megastar amitabh bachchan made a grand entry in radhe shyam will work with prabhas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 22, 2022 | 01:05 PM

Topics:  

  • Amitabh Bachchan
  • pooja hegde
  • Radha Krishna Kumar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.