Rani Mukerji ने ‘मर्दानी 3’ की सफलता पर जताई खुशी, बोलीं- शिवानी शिवाजी रॉय बन चुकी है लोगों की आवाज
Rani Mukerji Shivani Shivaji Roy: रानी मुखर्जी ने मर्दानी 3 की सफलता पर कहा कि उनका किरदार शिवानी शिवाजी रॉय अब लोगों की आवाज बन चुका है। फिल्म को थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर शानदार रिस्पॉन्स मिला है।
- Written By: सोनाली झा
रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 (फोटो-सोशल मीडिया)
Rani Mukerji Film Mardaani 3 Success: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म मर्दानी 3 की सफलता को लेकर काफी उत्साहित हैं। ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी में निभाया गया उनका किरदार ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ दर्शकों के बीच एक मजबूत पहचान बना चुका है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म को थिएटर के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिससे एक्ट्रेस बेहद खुश हैं।
रानी मुखर्जी ने फिल्म की सफलता पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘मर्दानी 3’ का सफर उनके लिए बेहद भावुक रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया और कई बड़े माइलस्टोन हासिल किए। इसके बाद जब मर्दानी 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, तो वहां भी इसे दुनियाभर के दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और यह लंबे समय तक ट्रेंड करती रही।
मजबूत कहानियों को मिल रही प्राथमिकता
रानी मुखर्जी का मानना है कि अब दर्शकों की पसंद में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग सिर्फ स्टार पावर नहीं, बल्कि कहानी और उसके संदेश को ज्यादा महत्व देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी फिल्में, जो समाज से जुड़े मुद्दों को उठाती हैं और मजबूत महिला किरदारों को सामने लाती हैं, उन्हें दर्शक खुले दिल से स्वीकार कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
कैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
साई पल्लवी के सीता बनने पर मचे बवाल के बीच दीपिका चिखलिया ने किया सपोर्ट, बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए
शिवानी शिवाजी रॉय बना एक प्रतीक
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए रानी मुखर्जी ने कहा कि ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ अब सिर्फ एक फिल्मी किरदार नहीं रह गया है, बल्कि यह लोगों की आवाज बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह किरदार अब दर्शकों के दिलों में बस गया है। भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के लोग इससे जुड़ाव महसूस करते हैं, जो मेरे लिए बेहद खास है।
फ्रेंचाइजी की बढ़ती लोकप्रियता
मर्दानी से शुरू हुई इस फ्रेंचाइजी को दर्शकों ने हमेशा सराहा है। मर्दानी 3 की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक मजबूत संदेश देने वाली सीरीज बन चुकी है, जिसे लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। ‘मर्दानी 3’ का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है, जबकि इसे यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।
