- Hindi News »
- Entertainment »
- Sujit Kumar Lawyer To Actor Bhojpuri Cinema First Superstar
वकालत छोड़ फिल्मों में आए सुजीत कुमार, राजेश खन्ना संग दिखी जोड़ी, भोजपुरी सिनेमा को दिया नया जीवन
Sujit Kumar Bhojpuri Cinema: वकालत की पढ़ाई छोड़ फिल्मों में आए सुजीत कुमार ने भोजपुरी सिनेमा को नई पहचान दी। ‘बिदेसिया’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों से वह भोजपुरी के पहले सुपरस्टार बने।
- Written By: सोनाली झा

सुजीत कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
Sujit Kumar Death Anniversary Special: हिंदी सिनेमा में ‘आराधना’ जैसी क्लासिक फिल्म में राजेश खन्ना के करीबी दोस्त की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुजीत कुमार की पहचान भले ही सहायक किरदारों तक सीमित रही हो, लेकिन भोजपुरी सिनेमा में उनका योगदान ऐतिहासिक माना जाता है। अपनी माटी से जुड़े रहकर उन्होंने वह मुकाम हासिल किया, जिसने उन्हें भोजपुरी का पहला सुपरस्टार बना दिया।
7 फरवरी 1934 को वाराणसी के पास चकिया गांव में जन्मे सुजीत कुमार का असली नाम शमशेर सिंह था। अभिनय से उनका कोई पारिवारिक नाता नहीं था। वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहे थे और वकील बनने का सपना देख रहे थे। कॉलेज के दिनों में एक नाटक के दौरान मशहूर निर्देशक फणी मजूमदार की नजर उन पर पड़ी। उनकी कद-काठी और प्रभावशाली आवाज से प्रभावित होकर मजूमदार ने उन्हें बंबई आने की सलाह दी। यही फैसला उनके जीवन की दिशा बदलने वाला साबित हुआ।
सुजीत कुमार ने रखा हिंदी फिल्मों में कदम
1960 के दशक में सुजीत कुमार ने हिंदी फिल्मों में कदम रखा। रहस्य और सस्पेंस फिल्मों के दौर में उन्होंने ‘लाल बंगला’, ‘एक साल पहले’ और ‘लंबू इन हांगकांग’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाई। हालांकि, उन्हें मुख्यधारा के सुपरस्टार जैसा दर्जा नहीं मिला, लेकिन इंडस्ट्री में वे भरोसेमंद अभिनेता के रूप में स्थापित हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
सेलिना जेटली के पति पीटर हाग पर FIR, मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, मुंबई पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
नवभारत निशानेबाज: मेट गाला फैशन शो का नाम, ईशा अंबानी साथ ले गई आम
डिस्को स्टार से सीधे जेल की सलाखों तक! बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ के टीजर ने उड़ाए होश, भाई सनी ने भी की तारीफ
बॉलीवुड गाने नहीं कमा रहे पैसा! भोजपुरी-पंजाबी जैसे क्षेत्रीय गानों पर पैसा लगा रही कंपनियां, देखें रिपोर्ट
सुजीत कुमार का भोजपुरी सिनेमा में रहा योगदान
भोजपुरी सिनेमा में उनका योगदान सबसे अहम रहा। 1963 में आई फिल्म ‘बिदेसिया’ ने उन्हें पूर्वांचल और बिहार के घर-घर तक पहुंचा दिया। इसमें निभाया गया ‘बिदेसी ठाकुर’ का किरदार आज भी लोक संस्कृति का हिस्सा माना जाता है। लेकिन 1977 में आई फिल्म ‘दंगल’ ने इतिहास रच दिया। यह भोजपुरी की पहली रंगीन फिल्म थी, जिसने न सिर्फ देश में बल्कि मॉरीशस और फिजी जैसे देशों में भी सफलता के झंडे गाड़े। इस फिल्म के बाद भोजपुरी सिनेमा को नई पहचान मिली और सुजीत कुमार को पहला सुपरस्टार कहा जाने लगा।
राजेश खन्ना संग रही बेहद लोकप्रिय जोड़ी
70 के दशक के बाद उन्होंने बॉलीवुड में चरित्र भूमिकाओं पर ध्यान दिया। राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी बेहद लोकप्रिय रही। ‘आराधना’, ‘हाथी मेरे साथी’, ‘अमर प्रेम’ और ‘अवतार’ जैसी करीब एक दर्जन सुपरहिट फिल्मों में वे नजर आए। पत्नी किरण सिंह के साथ मिलकर उन्होंने ‘शिव भक्ति फिल्म्स’ की स्थापना की और ‘खेल’, ‘दरार’ और ‘चैंपियन’ जैसी फिल्में प्रोड्यूस कीं। 5 फरवरी 2010 को इस दिग्गज अभिनेता का निधन हो गया, लेकिन भोजपुरी और हिंदी सिनेमा में उनका योगदान आज भी अमर है।
Sujit kumar lawyer to actor bhojpuri cinema first superstar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ECI के स्पेशल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता को मिला ईनाम, सुवेंदु सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी
May 09, 2026 | 07:42 PMदक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने दो चीनी नौकाएं जब्त कीं, येलो सी में बढ़ा तनाव; एक नाविक की मौत
May 09, 2026 | 07:38 PMयात्रीगण कृपया ध्यान दें! रविवार को मध्य रेलवे की ‘इन’ तीनों लाइनों पर मेगा ब्लॉक
May 09, 2026 | 07:31 PMआकार ले रही ऑरेंज गेट रोड टनेल, 250 मीटर सुरंग निर्माण पूरा, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई में सबसे गहरी सुरंग
May 09, 2026 | 07:16 PMExplainer: IPL 2026 में कोई कर रहा वेपिंग तो कोई पी रहा ई-सिगरेट, जानें एक दूसरे से कितनी अलग हैं ये दो चीजें
May 09, 2026 | 07:10 PMJyeshtha Ekadashi: ज्येष्ठ माह की पहली एकादशी बुधवार को, विधिवत पूजा से मिल जाएगी कर्ज से मुक्ति!
May 09, 2026 | 07:09 PMस्वीडिश युवक ने ‘चुनरी चुनरी’ पर किया जबरदस्त डांस, सलमान खान फैंस बोले- दिल जीत लिया
May 09, 2026 | 06:43 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM














