-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Many Filmmakers Are Taking Interest In Bihar Shooting Will Start Soon
बिहार में दिलचस्पी ले रहे कई फिल्म निर्माता, जल्द शुरू होगी शूटिंग
- Written By: अदिति भंडारी
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को कहा कि मॉरीशस सहित कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं ने बिहार में फिल्मों की शूटिंग करने या राज्य पर आधारित फिल्में बनाने में रुचि दिखाई है।

बिहार में दिलचस्पी ले रहे कई फिल्म निर्माता, जल्द शुरू होगी शूटिंग
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को कहा कि मॉरीशस सहित कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं ने बिहार में फिल्मों की शूटिंग करने या राज्य पर आधारित फिल्में बनाने में रुचि दिखाई है। सिन्हा बुधवार को गोवा में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 55वें संस्करण के दौरान बिहार मंडप का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बिहार की भागीदारी से राज्य में फिल्म निर्माण उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
सिन्हा ने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में अनुमोदित और अधिसूचित बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति से निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार सृजन होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की छवि बदलने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मॉरीशस समेत कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं ने बिहार में फिल्म की शूटिंग करने या राज्य पर आधारित फिल्में बनाने में रुचि दिखाई है। अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद कुछ ने अपनी परियोजनाओं पर काम करना शुरू भी कर दिया है।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा: शिक्षा विभाग की सुस्ती पर सभापति शिवानी दाणी नाराज, फिर भी 53 शिक्षकों की भर्ती को मिली मंजूरी
Bhaumvati Amavasya 2026 : कब है भौमवती अमावस्या? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि से जुड़ी सभी जानकारी
OSSSC Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 5989 पदों पर फॉर्म भरने का आखिरी मौका, आज ही करें आवेदन
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
उपमुख्यमंत्री ने जताई खुशी
सिन्हा कहते है कि सांस्कृतिक संरक्षण और जन जागरुकता में फिल्मों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पास बिहार की विरासत को विश्व मंच पर लाने की प्रतिभा है। बिहार में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में बिहार का गौरवशाली अतीत और प्राकृतिक सौंदर्य फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए काफी है। हम फिल्म निर्माताओं को बिहार आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इस महोत्सव में उमुख्यमंत्री कला, संस्कृति और युवा विभाग का प्रभार संभाल रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फिल्म इंडस्ट्री के हितधारकों को आईएफएफआई-2024 में आने और बिहार में संभावनाएं तलाशने के लिए आमंत्रित कर रही है।
सिन्हा आगे कहते है कि आईएफएफआई में बिहार टीम के अधिकारी फिल्म निर्माताओं को बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की जानकारी देंगे। साथ ही राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और उपायों के बारे में बताएंगे। वहीं फिल्म निर्माताओं के लिए पूर्ण संस्थागत समर्थन और पूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश करेंगे।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबर के लिए यहां क्लिक करें
रवि किशन का ने भी रखी अपनी बात
गोरखपुर के सांसद एवं लोकप्रिय एक्टर रवि किशन भी आईएफएफआई-2024 में बिहार प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। रवी किशन कहते है कि बिहार को फिल्म निर्माण स्थल के रूप में पूरी तरह से विकसित नहीं किया गया है। मुझे विश्वास है कि नई फिल्म नीति के साथ, राज्य, इसके कलाकार और इसकी लोक संस्कृति को उचित प्रदर्शन मिलेगा। राज्य सरकार ने इस उद्देश्य के लिए पहले से ही अत्याधुनिक, शूटिंग का अनुकूल बुनियादी ढांचा विकसित किया है।’
किशन ने कहा है कि बिहार बदल गया है। मैंने सुना है कि मॉरीशस सहित कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं ने बिहार में फिल्म की शूटिंग करने या राज्य पर आधारित फिल्में बनाने में रुचि दिखाई है। यह राज्य सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और यह दर्शाता है कि फिल्म निर्माता बिहार में काम करने के लिए उत्सुक हैं। रवि किशन ने इस बात की खुशी जताई कि उनकी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को 2025 के ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर चुना गया है। इस फिल्म में किशन ने एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है।
Many filmmakers are taking interest in bihar shooting will start soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर मनपा: शिक्षा विभाग की सुस्ती पर सभापति शिवानी दाणी नाराज, फिर भी 53 शिक्षकों की भर्ती को मिली मंजूरी
Jul 13, 2026 | 02:31 PMBhaumvati Amavasya 2026 : कब है भौमवती अमावस्या? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि से जुड़ी सभी जानकारी
Jul 13, 2026 | 02:30 PMOSSSC Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 5989 पदों पर फॉर्म भरने का आखिरी मौका, आज ही करें आवेदन
Jul 13, 2026 | 02:30 PMPM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PMसुप्रीम कोर्ट की महा-योजना फेल? ज्ञानवापी और शाही ईदगाह मामले में हिंदू-मुस्लिम पक्ष ने समझौते से किए इनकार
Jul 13, 2026 | 02:26 PMगड़चिरोली के चुरचुरा और बोदली मेंढा क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौजूदगी, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Jul 13, 2026 | 02:26 PMइंदौर में Gen-Z साइक्लोथॉन पर सियासत तेज, भाजपा ने लगाए छात्रों पर दबाव के आरोप, NSUI ने बताया फर्जी प्रचार
Jul 13, 2026 | 02:26 PMवीडियो गैलरी

‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM










