श्रद्धा कपूर ने मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ डाला वोट, एक्ट्रेस की सादगी पर लट्टू हुए फैंस

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने भाई सिद्धांत कपूर और मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं। इस मौके पर श्रद्धा कपूर ने फ्लोरल प्रिंट सूट पहना था। श्रद्धा कपूर का सादगी लुक देख कर फैंस लट्टू हो गए।
श्रद्धा कपूर ने मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ डाला वोट, एक्ट्रेस की सादगी पर लट्टू हुए फैंस
श्रद्धा कपूर ने मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ डाला वोट
Published on
Updated on

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को सुबह 7 बजे से मतदान केंद्रों पर बॉलीवुड की कई हस्तियां नजर आईं। सितारों ने न केवल अपने मताधिकार का प्रयोग किया, बल्कि दूसरों को भी अपने लोकतांत्रिक कर्तव्यों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने भाई सिद्धांत कपूर और मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचीं।

इस मौके पर श्रद्धा कपूर ने फ्लोरल प्रिंट सूट पहना था। श्रद्धा कपूर का सादगी लुक देख कर फैंस लट्टू हो गए। एक यूजर ने एक्ट्रेस के बारे में कहा कि कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है। दूसरे यूजर ने कहा कि वो स्त्री है, हर लुक में खूबसूरत लग सकती हैं। एक अन्य ने लिखा कि स्वर्ग के आई अप्सरा से कम नहीं हैं हमारी स्त्री। श्रद्धा कपूर ने वोट देने के बाद अपने परिवार के साथ अपनी स्याही लगी उंगली को गर्व से दिखाते हुए पोज दिया।

एक्टर अर्जुन कपूर ने भी अपना वोट डाला और मीडिया से बात करते हुए नागरिकों से आग्रह किया कि सबको अनुरोध करें कि आप आएं और वोट करें। उनकी बहन अंशुला कपूर भी उसी बूथ पर मतदान करती नजर आईं। लेखिका और अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बाहर निकलने वाली बॉलीवुड हस्तियों की सूची में शामिल हुईं।

भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, महाराष्ट्र में एक चरण के विधानसभा चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 32.18 प्रतिशत मतदान हुआ। महाराष्ट्र के सभी जिलों में, मुंबई शहर के जिले में दोपहर 1 बजे तक सबसे कम 27.73 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में सबसे अधिक 50.89 प्रतिशत मतदान हुआ। फिल्मी हस्तियों से लेकर राजनीतिक बिरादरी तक, कई लोगों ने नागरिकों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और वोट देकर लोकतांत्रिक त्योहार में भाग लेने का आग्रह किया है।

दिग्गज गीतकार गुलजार और उनकी बेटी, फिल्म निर्देशक मेघना गुलजार आज सुबह शुरू हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपना वोट डालने के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे। वोट डालने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, मेघना ने नागरिकों से घरों से बाहर निकलने और मतदान को गंभीरता से लेने का आग्रह किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com