-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Manoj Tiwari Reaction On Ar Rahman Communal Statement Bollywood News
AR Rahman Controversy: मनोज तिवारी ने रहमान के दावों को नकारा, कहा- समझ से परे है ऐसा बयान
- Written By: अनिल सिंह
Manoj Tiwari On AR Rahman Controversy: मनोज तिवारी ने एआर रहमान के हिंदी सिनेमा को सांप्रदायिक बताने वाले बयान पर असहमति जताई है। उन्होंने इसे करियर के उतार-चढ़ाव से जोड़कर देखने की सलाह दी।

Manoj Tiwari On AR Rahman Controversy (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
Manoj Tiwari On AR Rahman: ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान द्वारा हिंदी सिनेमा को ‘सांप्रदायिक’ बताए जाने वाले बयान पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। जहां एक ओर रहमान ने सोशल मीडिया पर सफाई पेश की है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक और संगीत जगत से तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अब इस मामले में भाजपा सांसद और मशहूर गायक मनोज तिवारी ने अपनी राय रखी है। तिवारी ने स्पष्ट किया कि वे रहमान के इस नजरिए से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं और उनके लिए यह बयान चौंकाने वाला है।
मनोज तिवारी ने कहा कि किसी भी कलाकार के करियर में उतार-चढ़ाव आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है और इसे किसी अन्य दृष्टिकोण से देखना गलत है। रहमान के स्पष्टीकरण के बावजूद, इंडस्ट्री के कई दिग्गज इसे पेशेवर प्रतिस्पर्धा और बदलते समय का हिस्सा मान रहे हैं, न कि किसी विशेष विचारधारा का परिणाम।
“समय-समय की बात है”: मनोज तिवारी का पलटवार
मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने रहमान के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए कहा, “मैं बहुत हैरान हूं क्योंकि मैं भी उनका प्रशंसक हूं। एआर रहमान साहब ने बहुत बेहतरीन संगीत दिया है, लेकिन करियर में यह समय-समय की बात होती है। कभी सब कुछ बहुत अच्छा चलता है, तो कभी रफ्तार बहुत धीमी हो जाती है। अब उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया, यह मेरी समझ से परे है।” तिवारी ने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई हिट गाने और फिल्में चाहता है, और काम का मिलना पूरी तरह से प्रतिभा और बाजार की मांग पर निर्भर करता है।
सम्बंधित ख़बरें
‘द प्राइड ऑफ भारत-छत्रपति शिवाजी महाराज’ की स्टारकास्ट हुई और दमदार, भूमि पेडनेकर की हुई एंट्री
‘बंटवारा 1947’ रिलीज से पहले सनी देओल का इमोशनल पोस्ट, मां के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात
‘द ट्रेटर्स 2’ का इंतजार खत्म, प्राइम वीडियो ने नए सीजन की रिलीज डेट का किया खुलासा
वायरल वीडियो के बाद चर्चा में मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल, क्या दोनों कर रहे हैं डेट?
ये भी पढ़ें- प्रयागराज माघ मेला 2026: जब कुंभ की भीड़ में बिछड़े भाई, सुपरहिट रहीं बॉलीवुड की ये यादगार फिल्में
सिंगर शान ने भी जताई असहमति
रहमान के दावों पर केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि संगीत जगत के उनके साथी भी अलग राय रखते हैं। मशहूर गायक शान ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि संगीत जगत में सांप्रदायिक जैसा कोई पहलू नहीं है। शान ने साझा किया, “मुझे भी कई बार लंबे समय तक काम नहीं मिला, लेकिन मैंने इसे कभी व्यक्तिगत रूप से नहीं लिया। काम मिलना या न मिलना किसी के हाथ में नहीं होता।” उन्होंने जोर देकर कहा कि इंडस्ट्री केवल हुनर और सफलता को पहचानती है।
एआर रहमान की सफाई: “मेरा इरादा ठेस पहुंचाना नहीं था”
चौतरफा घिरने के बाद एआर रहमान ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, “भारत सिर्फ मेरा घर नहीं, बल्कि मेरी प्रेरणा है। मेरे मन में देश और संगीत के लिए अगाध सम्मान है। मेरा इरादा किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था।” उन्होंने प्रशंसकों से अपील की कि वे उनकी बातों को सही संदर्भ में समझने की कोशिश करें। गौरतलब है कि मनोज तिवारी ने इसी दौरान पश्चिम बंगाल और झारखंड में चल रही ED की कार्रवाई पर भी टिप्पणी की और कहा कि जो जांच से घबरा रहा है, समझो ‘दाल में कुछ काला’ है।
Manoj tiwari reaction on ar rahman communal statement bollywood news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMहार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
Jul 27, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














