बॉलीवुड का ये एक्टर ममता कुलकर्णी के साथ बिताना चाहता था रात, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप!
ममता कुलकर्णी ने खुलासा किया कि बॉबी देओल ने उन्हें वन नाइट स्टैंड का ऑफर दिया था, जब दोनों एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। ममता ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले पूजा भट्ट से इजाजत लेनी होगी।
- Written By: अदिति भंडारी
बॉलीवुड का ये एक्टर ममता कुलकर्णी के साथ बिताना चाहता था रात, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप! (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस इस समय काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। ममता ने हाल ही में महाकुंभ में अपना पिंडदान किया है, जिसके साथ ही उन्हें किन्न अखाड़े की महामंडलेश्वर बना दिया गया था। इसके चलते एक्ट्रेस काफी विवादों में भी चल रही हैं। एक्ट्रेस के महामंडलेश्वर बनने से अखाड़े के बाकी सदस्यों ने उनका विरोध किया था।
इस विवाद के चलते ममता को महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है। उनके साथ ही, जिन्होंने उन्हें नियुक्त किया था, आचार्य महामंडलेश्वर को भी उनके पद से हटा दिया गया है। इन सब विवादों के बीच ममता का पुराना एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने दावा किया था कि बॉलीवुड के एक एक्टर ने उन्हें वन नाइट स्टैंड का ऑफर दिया था।
ममता कुलकर्णी ने 90 के दशक में कई फिल्में की हैं। उन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बॉबी देओल ने उन्हें अपने साथ एक रात बिताने के लिए कहा था।
सम्बंधित ख़बरें
सालों बाद झलका गोविंदा का दर्द, आत्महत्या के ख्यालों पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
दर्द में भी सुर नहीं भूले सोनू निगम, सर्जरी के दौरान गाया रफी साहब का ये गाना…
निकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
Hanuman Ansh Review: कैंची धाम से बॉक्स ऑफिस तक पहुंची नीब करौरी बाबा की कहानी, कैसी है फिल्म?
एक्ट्रेस ने बताया था कि यह उस समय की बात है जब बॉबी देओल बरसात फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उस समय वह एक फिल्म में काम कर रही थीं। उस समय मिथुन चक्रवर्ती ने ममता और बॉबी की मुलाकात करवाई थी। दोनों एक ही होटल में रुके थे। धीरे-धीरे उनमें दोस्ती हो गई। तब बॉबी ने ममता को वन नाइट स्टैंड का ऑफर दिया था।
बॉबी 90 के दशक में पहले से ही पूजा भट्ट को डेट कर रहे थे। यह अफवाह काफी सुर्खियों में थी। यह जानने के बाद भी एक्ट्रेस ने बॉबी से कहा कि अगर वह ऐसा चाहते हैं तो उन्हें पहले पूजा से इजाजत लेना होगा।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस बीच, ममता कुलकर्णी ने भले ही शोबिज छोड़ दिया हो, लेकिन उनकी कॉन्ट्रोवर्शियल लाइफ उन्हें अभी भी आगे बढ़ने से रोक रही है। शो में ममता ने स्टारडस्ट मैगजीन के लिए अपने विवादास्पद सेमी-न्यूड, टॉपलेस फोटोशूट के बारे में खुलकर बात की। ममता ने कहा कि उस समय उन्हें न्यूडिटी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
