ममता कुलकर्णी ने शादी पर तोड़ी चुप्पी, बताया अब सब कुछ खत्म हो गया है

ममता कुलकर्णी 24 साल बाद वापस भारत लौटने के बाद से ही सुर्खियों में हैं। अब ममता कुलकर्णी ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि अध्यात्म के लिए ही अब उनका जीवन समर्पित है।
Mamta Kulkarni Breaks Silence on Wedding With Vicky Goswami
ममता कुलकर्णी ने विक्की गोस्वामी संग शादी पर तोड़ी चुप्पी
Published on
Updated on

मुंबई: ममता कुलकर्णी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने शादीशुदा जीवन पर चुप्पी तोड़ी है और विक्की गोस्वामी के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। ममता कुलकर्णी ने इस दौरान यह भी बताया कि वह बॉलीवुड में वापसी करने नहीं जा रही है। अब आध्यात्मिक ही उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य रह गया है। आइए जानते हैं ममता कुलकर्णी ने इंटरव्यू के दौरान अपने बारे में और अपने करियर के बारे में क्या बात की।

ममता कुलकर्णी ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में बताया कि ड्रग्स की दुनिया से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि 1996 में उनकी मुलाकात विक्की गोस्वामी से जरूर हुई थी। लेकिन 1997 में विक्की गोस्वामी की गिरफ्तारी हुई और 1997 से ही उनकी आध्यात्मिक यात्रा शुरू हो गई। विक्की गोस्वामी करीब 12 साल तक जेल में रहा और मैं दुबई में रह रही थी। मैंने अध्यात्म का रास्ता अपना लिया था और जब वह 2012 में जेल से रिहा हुआ, तब मेरी सारी इच्छाएं खत्म हो गई थी और अब एक लंबा अरसा हो गया है हमारी मुलाकात नहीं हुई है। अब हमारे बीच सब कुछ खत्म हो गया है।

ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा को आ गया है घमंड, मुकशे खन्ना के बाद कवि सुरेंद्र शर्मा ने...

इतना ही नहीं इंटरव्यू के दौरान ममता कुलकर्णी ने यह भी बताया था कि उन्होंने विक्की गोस्वामी से कभी भी शादी नहीं की और अब वह लंबे वक्त से विक्की गोस्वामी के संपर्क में भी नहीं हैं। वह इस समय पूरी तरह से अध्यात्म से जुड़ गई हैं और भारत वापसी का उनका मकसद महाकुंभ 2025 में हिस्सा लेना है। इसके अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है। ममता कुलकर्णी ने बताया कि जब उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कहा था। उस समय उनका करियर चरम पर था और उनके पास कई सारी फिल्में थीं, उनके पास पैसा गाड़ी घर सब कुछ था लेकिन उसके बावजूद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कहा और अध्यात्म का रास्ता चुना और अब वह उसी में समर्पित हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com