चेन्नई : तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की नई सनसनी और अभिनेत्री प्रज्ञा नागरा अपने एक कथित प्राइवेट वीडियो के ऑनलाइन लीक होने के बाद विवादों में फंस गई हैं। सोशल मिडीया में अब इस खूबसूरत अभिनेत्री का एक अंतरंग वीडियो क्लिप खुब घूम रहा है। हालांकी वहीं प्रज्ञा नागरा या उनकी टीम ने अभी तक लीक हुए इस वीडियो की प्रामाणिकता पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है।
जानकारी दें कि, बीते कुछ समय पहले कई पाकिस्तानी सेलीब्रेटी लोगों के प्राइवेट वीडियो लीक का शिकार होने के बाद, अब तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की नई सनसनी प्रज्ञा भी इसका शिकार हुई हैं। वह खुद भी अब इस ‘लीक कांड’ में फंस गई हैं। हालांकि, फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि, प्रज्ञा के प्राइवेट वीडियोऑनलाइन कैसे लीक हुए। वहीं इस लीक वीडियो क्लिप में प्रज्ञा नागरा को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है। हालांकि, ‘नवभारत’ इस लीक वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी दें कि, प्रज्ञा नागरा इंस्टाग्राम पर लगभग 1.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ एक बहुत ही लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार हैं। इतना ही नही वह तेलुगु और तमिल फिल्म उद्योग दोनों में काम करने के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने बीते कुछ समय में कई मलयालम फिल्मों में भी काम किया है।
प्रज्ञा ने साल 2022 में तमिल फिल्म ‘वरलारु मुक्कियम’ और 2023 में मलयालम फिल्म ‘नधिकालिल सुंदरी यमुना’ से अपना डेब्यू किया। इसका साथ ही उन्होंने तमिल फिल्म N4 में ‘स्वाति’ की भूमिका भी निभाई। उनकी नवीनतम फिल्म तेलुगु में ‘लग्गम’ थी जिसका प्रीमियर बीते 22 नवंबर को ही हुआ था। इस फिल्म में अभिनेता साई रौनक ने भी उनके महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सूत्रों की मानें तो, प्रज्ञा मूल रूप से हरियाणा के अंबाला में एक पंजाबी परिवार में पैदा हुई हैं। बताया जा रहा है कि, उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू करने से पहले वब दिल्ली में अपनी स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है। प्रज्ञा के पिता भारतीय सशस्त्र बलों में सेवारत रहे और वे चेन्नई में तैनात थे। कॉलेज की डिग्री हासिल करने के दौरान, प्रज्ञा को मॉडलिंग में रुचि पैदा हुई और उन्होंने अब तक 100 से अधिक विज्ञापनों में काम किया है।
Malayalam actress pragya nagra private intimate videos get leaked online