-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ashok Kumar Changed Dev Anand Fate His Film Career Began After Seeing His Look
अशोक कुमार ने बदल दी थी देव आनंद की किस्मत, लुक देखकर शुरू हुई फिल्मी पारी
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड के सदाबहार देव आनंद लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद नेवी में जाने की तैयारियां शुरू की। लेकिन देव साहब कमीशन के सामने इंटरव्यू में फेल हो गए और उनका सपना धरा का धरा रह गया।

देव आनंद (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के सदाबहार देव आनंद लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद नेवी में जाने की तैयारियां शुरू की। लेकिन देव साहब कमीशन के सामने इंटरव्यू में फेल हो गए और उनका सपना धरा का धरा रह गया। इसी बीच देव साहब की मुलाकात एक सिख टीचर से हुई, जिन्होंने उन्हें फिल्मों में किस्मत आजमाने की सलाह दी। उनकी ही सलाह पर देव आनंद मुंबई आ गए।
मुंबई में देव आनंद का संघर्ष तीन साल तक चलता रहा लेकिन उन्हें किसी ने ब्रेक नहीं दिया। एक दिन देव साहब की मुलाकात बाबू राव पाई से हुई जो एक फिल्म मैगजीन के संपादक थे। बाबू राव पाई ने उनकी सिफारिश निर्माता-निर्देशक पी एल संतोषी से की। संतोषी को देव साहब का लुक बेहद पसंद आया और उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म ‘हम एक हैं’ का हीरो बना दिया और इस तरह देव साहब की फिल्मी पारी शुरू हो गई।
ये भी पढ़ें- ‘पुष्पा 2’ के साथ रिलीज हुआ सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ का टीजर
सम्बंधित ख़बरें
Gen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार के लिए किताबें पढ़ीं और भाषण सुने, पंकज त्रिपाठी ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी
Maharashtra News: केरल में राकांपा की मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक
Nashik News: सातपुर में एटीएम कार्ड बदलकर हजारों की ठगी, गिरोह ने महिला समेत दो बुजुर्गों को बनाया निशाना
इस तरह अशोक कुमार से हुई मुलाकात
1947 तक देव आनंद तीन फिल्मों में काम कर चुके थे। ये तीनों ही फिल्में छोटे बजट की थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास बिजनेस नहीं किया। एक दिन लोकल ट्रेन में देव साहब की मुलाकात निर्देशक शाहिद लतीफ से हुई जो उन दिनों बॉम्बे टॉकीज के साथ जुड़े हुए थे। लतीफ ने उन्हें अशोक कुमार से मिलने की सलाह दी। अशोक कुमार देव आनंद के आइडल थे। लतीफ ने उन्हें अशोक कुमार से मिलवाने का वादा किया और एक दिन उन्हें लेकर बॉम्बे टॉकीज पहुंचे।
अशोक कुमार ने सारे कॉन्ट्रैक्ट से करवाया मुक्त
अशोक कुमार को देव आनंद का चॉकलेटी चेहरा काफी पसंद आया और उन्होंने देव साहब को बॉम्बे टॉकीज की फिल्म ‘जिद्दी’ से रीलॉन्च करने का फैसला किया। लेकिन दिक्कत ये थी कि देव आनंद ‘प्रभात फिल्म्स’ के साथ कॉन्ट्रैक्ट में बंधे थे, इसलिए वो बाहर की फिल्मों में काम नहीं कर सकते थे। अशोक कुमार ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर देव आनंद को प्रभात के कॉन्ट्रेक्ट से मुक्त किया। हर्जाने के तौर पर जो पैसे मांगे गए वो भी अशोक कुमार ने ही चुकाया।
ये भी पढ़ें- नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की नई फोटोज
Ashok kumar changed dev anand fate his film career began after seeing his look
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
Jul 26, 2026 | 08:37 PMअटल बिहारी वाजपेयी के किरदार के लिए किताबें पढ़ीं और भाषण सुने, पंकज त्रिपाठी ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी
Jul 26, 2026 | 08:33 PMMaharashtra News: केरल में राकांपा की मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 26, 2026 | 08:33 PMNashik News: सातपुर में एटीएम कार्ड बदलकर हजारों की ठगी, गिरोह ने महिला समेत दो बुजुर्गों को बनाया निशाना
Jul 26, 2026 | 08:23 PMविकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम: PM मोदी ने युवाओं से किया संवाद, सीमावर्ती गांवों के अनुभव साझा किए
Jul 26, 2026 | 08:18 PMकूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
Jul 26, 2026 | 07:59 PMछात्रों की जीत पर रवीना टंडन को गर्व, हिंसा पर बोलीं- गुंडों और राजनीतिक पार्टियों ने हाइजैक किया था
Jul 26, 2026 | 07:49 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM










