मालामाल वीकली 2 में महेश मांजरेकर की एंट्री हुई कन्फर्म! परेश-एल्विश संग दिखेंगे एक्टर

Malamaal Weekly 2 New Cast: मालामाल वीकली 2 में अपनी एंट्री की खबरों पर जाने-माने एक्टर महेश मांजरेकर ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने सीक्वल में शामिल होने की चर्चाओं पर अपनी बात साफ-साफ रखी।
Mahesh Manjrekar Malamaal Weekly 2
महेश मांजरेकर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Malamaal Weekly 2 Mahesh Manjrekar Entry: साल 2006 में आई कॉमेडी फिल्म मालामाल वीकली ने अपने बेहतरीन कॉमेडी और देसी अंदाज से दर्शकों को खूब हंसाया था। लगभग 2 दशकों के लंबे इंतजार के बाद अब इसके सीक्वल यानी मालामाल वीकली 2 को लेकर बॉलीवुड गलियारों में सुगबुगाहट काफी तेज हो गई है। फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़ी आए दिन नई खबरें सामने आ रही हैं।

हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर महेश मांजरेकर भी इस कॉमेडी ड्रामा का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इन चर्चाओं के बीच जब खुद एक्टर से कॉन्टेक्ट किया गया, तो उन्होंने अपनी मौजूदगी को लेकर एक रहस्यमयी जवाब दिया, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

महेश मांजरेकर के लिए खास किरदार की चर्चा

फिल्म से जुड़े खबरों की मानें तो मालामाल वीकली 2 के मेकर्स ने महेश मांजरेकर के लिए एक बेहद दिलचस्प और मजेदार रोल तैयार किया है। फिल्म मेकर्स को पूरा विश्वास है कि अपनी दमदार एक्टिंग क्षमता के दम पर महेश इस किरदार में जान फूंक देंगे।

बताया जा रहा है कि जब मेकर्स ने इस रोल के लिए एक्टर से संपर्क किया, तो वे भी इस ऑफर से काफी खुश नजर आए। शुरुआती चर्चाओं के बाद उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी सहमति भी जता दी थी। हालांकि, आधिकारिक ऐलान से पहले इस मामले पर पूरी तरह सस्पेंस बरकरार रखा जा रहा है।

सस्पेंस बरकरार रखते हुए अभिनेता ने दिया जवाब

एक इंटरव्यू के दौरान महेश मांजरेकर से खास बातचीत में जब उनसे फिल्म में शामिल होने के बारे में सीधे पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही नपे-तुले शब्दों में अपनी बात रखी। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हो भी सकते हैं और शायद नहीं भी।

उन्होंने यह साफ कर दिया कि फिलहाल वे इस बारे में ज्यादा खुलकर कुछ नहीं बोलना चाहते हैं। वहीं जब उनसे 20 साल पहले आई मूल फिल्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने माना कि उन्होंने वह फिल्म देखी थी और उन्हें उसकी कहानी और कॉमेडी बेहद पसंद आई थी। इसके बाद भी उन्होंने सीक्वल से जुड़ी किसी भी ठोस बात की पुष्टि करने से परहेज किया।

Mahesh Manjrekar Malamaal Weekly 2
इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने रचा इतिहास, ओपनिंग डे पर अक्षय-आलिया की फिल्मों से भी निकली आगे

तारों से सजी होगी सीक्वल की नई स्टारकास्ट

मालामाल वीकली के पहले भाग का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया था, जिसमें परेश रावल, ओम पूरी, रितेश देशमुख और राजपाल यादव जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीता था। अब इस नए पार्ट को तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया फेम अमित जोशी डायरेक्ट करने जा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, इस सीक्वल में रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव की पुरानी तिकड़ी के साथ-साथ डिजिटल स्टार एल्विश यादव, रवीना टंडन, परिणीति चोपड़ा, शिल्पा शिरोडकर और फरदीन खान जैसे बड़े नाम भी नजर आ सकते हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर महीने से शुरू होने की संभावना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com