अर्जुन के बाद मलाइका को मिला नया प्यार! 19 साल छोटे हीरा व्यापारी की बाहों में दिखीं एक्ट्रेस, PHOTOS वायरल
Malaika Arora Viral Photo: मलाइका अरोड़ा की एक वायरल तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद उनका नाम अब हर्ष मेहता से जोड़ा जा रहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मलाइका अरोड़ा (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Malaika Arora And Harsh Mehta Dating Rumours: बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों के बाद अब उनका नाम हीरा कारोबारी हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।
मलाइका की वायरल फोटो ने बढ़ाया सस्पेंस
एक रेडिट यूजर द्वारा शेयर की गई तस्वीर में हर्ष मेहता सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं, जबकि मलाइका उनके बेहद करीब खड़ी दिखाई दे रही हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों ने वैलेंटाइन डे इटली के खूबसूरत शहर रोम में साथ बिताया। हालांकि इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन तस्वीर में दोनों की मुस्कुराहट ने अटकलों को हवा दे दी है।
Malaika Arora once again spotted with her rumoured boyfriend at Rome’s iconic Trevi Fountain pic.twitter.com/hpOL4GiV0F — Supreme Scroller (@Supremescroller) February 21, 2026
तस्वीर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने इसे ‘पीआर स्टंट’ बताया तो कुछ ने सवाल उठाया कि क्या यह किसी शूट का हिस्सा है। एक यूजर ने लिखा कि फोटो काफी ‘कंपोज्ड’ लग रही है, मानो स्टूडियो लाइट्स में ली गई हो। वहीं, कई फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या सच में दोनों रिलेशनशिप में हैं या यह सिर्फ अफवाह है।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
गौर करने वाली बात ये है कि अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को मलाइका ने कभी छुपाया नहीं था। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ तस्वीरें शेयर करते थे और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नजर आते थे। लेकिन हर्ष मेहता के साथ अब तक मलाइका ने कोई आधिकारिक पोस्ट साझा नहीं की है। यही चुप्पी फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा रही है।
ये भी पढ़ें- यूपी में फिल्म को लेकर सियासी तूफान खड़ा, ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर अखिलेश यादव क्या बोल गए?
एक्ट्रेस इंटरव्यू में शादी को लेकर कही थी ये बात
आपको बता दें कि एक्स पति अरबाज खान से तलाक के बावजूद मलाइका का शादी पर भरोसा कायम है। पिछले साल ही एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा था कि वह शादी में यकीन रखती हैं, लेकिन इसके पीछे भागने में विश्वास नहीं करतीं। उन्होंने यह भी कहा था कि ट्रोल्स या बाहरी शोर का उनकी निजी जिंदगी पर कोई असर नहीं पड़ता। अब देखना दिलचस्प होगा कि मलाइका अरोड़ा इन अफवाहों पर कब और क्या प्रतिक्रिया देती हैं।
