Salman Khan Video: सलमान खान ने पैपराजी को फिर याद दिलाई पुरानी बात, बोले- इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो

Salman Khan IIFA 2027: आईफा 2027 में सलमान खान ने पैपराजी को चेतावनी देते हुए कहा कि इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो। इससे पहले भी सलमान खान ने पीछे से तस्वीरें खींचने पर नाराजगी जताई थी।
Salman Khan Paparazzi Warning
सलमान खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • आईफा 2027 के प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान ने पैपराजी को एक खास बात याद दिलाई।

  • सलमान खान ने कहा कि इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो सब लोग।

  • सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Salman Khan Paparazzi Warning: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। आईफा 2027 के प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेता ने पैपराजी को एक खास बात याद दिलाई और कहा, 'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो सब लोग।' उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, सलमान खान इससे पहले भी अभिनेत्रियों की तस्वीरें पीछे से खींचने के मुद्दे पर पैपराजी को फटकार लगा चुके हैं। अब आईफा के मंच पर उनकी इस टिप्पणी ने फिर लोगों का ध्यान खींचा है।

22 अक्टूबर को मुंबई में आईफा 2027 का प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सलमान खान के अलावा करीना कपूर, शाहिद कपूर, वरुण धवन और पंकज त्रिपाठी समेत कई सितारे पहुंचे। सलमान जब कार्यक्रम में एंट्री कर रहे थे, तब उन्होंने पैपराजी से कहा कि और वो याद रख लेना दोस्तों, पीछे का याद रख लेना। इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो सब लोग।' अभिनेता की यह बात सुनकर एक बार फिर उनके पुराने बयान की चर्चा होने लगी।

बिग बॉस 20 में भी उठा चुके हैं यह मुद्दा

दरअसल, सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार एपिसोड में ट्रोल्स और पैपराजी द्वारा पीछे से तस्वीरें खींचने के मुद्दे पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने इस तरह की हरकतों पर सवाल उठाए थे और अभिनेत्रियों को भी इसके खिलाफ आवाज उठाने की सलाह दी थी। आईफा 2027 के कार्यक्रम में सलमान की टिप्पणी को इसी मुद्दे से जोड़कर देखा जा रहा है। अभिनेता ने अपने अंदाज में पैपराजी को याद दिलाया कि उन्हें दूसरों की निजता और सम्मान का ख्याल रखना चाहिए।

Salman Khan Paparazzi Warning
करीना कपूर और शाहिद कपूर की मुलाकात ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल, जब वी मेट की यादों में खोए फैंस

ब्लू कोट और जींस में दिखा सलमान का डैशिंग लुक

इवेंट में सलमान खान अपने स्टाइलिश लुक को लेकर भी चर्चा में रहे। उन्होंने ब्लू कोट, ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी थी। ब्लैक चश्मे के साथ उनका अंदाज काफी आकर्षक लग रहा था। कार्यक्रम में उनकी एंट्री और पैपराजी के साथ हुई बातचीत दोनों ही चर्चा का विषय बन गए।

मातृभूमि में नजर आएंगे सलमान खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'मातृभूमि' में दिखाई देंगे, जिसका नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' बताया गया था। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com