Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मैथिली ठाकुर को बिहार खादी, हस्तकला का बनाया गया ब्रांड एंबेसडर

बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में जन्मी मैथिली को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के अलावा मैथिली को लोक संगीत का प्रशिक्षण उनके पिता और दादा से मिला है।

  • By संदीप पांडे
Updated On: Oct 15, 2025 | 05:17 PM

Photo - Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना : लोक संगीत में योगदान के लिए जानी जाने वाली बिहार की मशहूर (Famous) गायिका (Singer) मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) को राज्य के खादी एवं हस्तकला उद्योग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पटना में मंगलवार को आयोजित एक समारोह में मैथिली को उद्योग विभाग द्वारा खादी एवं हस्तकला उद्योग का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने से संबंधित पत्र सौंपा गया। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अंतर्गत आता है।

22 वर्षीय मैथिली को हाल में साल 2021 के लिए संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिलाह खान युवा पुरस्कार के लिए चुना गया था। संगीत नाटक अकादमी और राष्ट्रीय संगीत, नृत्य एवं नाटक अकादमी ने इस महीने की शुरुआत में अपनी सामान्य परिषद की बैठक में देशभर के 102 युवा कलाकारों को साल 2019 से 2021 के बीच अपने-अपने कला क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए इन पुरस्कारों के लिए चुना था।

बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में जन्मी मैथिली को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के अलावा मैथिली को लोक संगीत का प्रशिक्षण उनके पिता और दादा से मिला है। उन्होंने विशेष रूप से मैथिली, भोजपुरी और हिंदी में लोक गीतों के गायन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। मैथिली ने अपने दो भाइयों-रिशव और अयाची के साथ विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में संगीत प्रस्तुतियां दी हैं। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

पहली किताब वह भी मराठी में! अपने ऊपर लिखी पुस्तक देख भावुक हुईं मैथिली, पुणे में घर बनाने का ऐलान

बिहार चुनाव जीतने के बाद मैथली ठाकुर लंदन घुमने नहीं गईं, पुराना वीडियो भ्रामक दावे से वायरल

बिहार चुनाव में महिलाओं ने भी मारी खूब बाजी, सबसे अधिक NDA उम्मीदवार जीतीं, जातियों का भी जानें हाल

मैथिली ठाकुर की जीत पर स्वाति मिश्रा ने जताई खुशी, अलीनगर से बनीं सबसे कम उम्र की विधायक

Maithili thakur made the brand ambassador of bihar khadi handicraft

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 30, 2022 | 11:52 AM

Topics:  

  • Maithili Thakur

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.