- Hindi News »
- Entertainment »
- Mahua And Aryan Were Forced To Tie The Chains Big Twist Will Come In The Show
महुआ और आर्यन की जंजीरों से बांधकर हुई जबरदस्ती शादी, ‘नथ ज़ेवर या ज़ंजीर’ शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
- Written By: उज्वला धारपवार

बहुत जल्द 200 एपीसोड कम्प्लीट करने जा रहे दंगल टीवी के पॉपुलर शो नथ ज़ेवर या ज़ंजीर में आर्यन और झेलम की शादी होने वाली थी मगर अम्माँ जी ने जबरदस्ती जंजीरों में जकड़ कर आर्यन की शादी महुआ से करवा दी है। इस तरह शो में अब एक और बड़ा ड्रामा और ट्विस्ट दर्शक देख पाएंगे। साथ ही शो में आर्यन के माता पिता की एंट्री हुई है। आर्यन के पिता के रोल में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहबाज खान दिखेंगे। इस धमाकेदार सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान आर्यन ने बताया कि आज के सीक्वेंस में अम्माँ जी द्वारा जंजीरों में बांधकर जबर्दस्ती महुआ के साथ मेरी शादी करवाई जा रही है। अब यह देखना होगा कि आगे क्या होता है। अब आर्यन महुआ पति पत्नी भी हैं। झेलम के साथ काफी गलत हुआ है। आर्यन बोलकर गया था कि तुम शादी के लिए तैयार रहो मैं आ रहा हूँ। आर्यन अब भी झेलम से प्यार करता है पर सिचुएशन ऐसी हो गई है कि महुआ के साथ मेरी जबरदस्ती शादी करवा दी गई है। अम्माँ जी दबंगई कर रही हैं और हम सब हेल्पलेस महसूस कर रहे हैं। वहीं हमारे शो में मेरी मम्मी पापा की एंट्री हुई है मैं खुश हूं कि अब सीरियल में हम एक नया लेयर जोड़ रहे हैं जो बेहद रोचक होगा।
अविनाश मिश्रा ने बताया कि जंजीरों में बांधकर शूट करने में, चलने में रियल और रील दोनों में दिक्कत हो रही है। मम्मी पापा के आने से घर मे गोली चल रही है और ऐसी हालत में हमारी रस्में हो रही हैं। ऑडियंस के लिए यह सीक्वेंस विजुअल ट्रीट होगा। आर्यन ने आगे बताया कि मैं खुश हूं कि जब 200 एपिसोड पूरे हो रहे हैं, तब मैं इस शो का हिस्सा हूँ मैं चाहता हूँ कि 2000 एपिसोड पूरे करें। महुआ ने कहा कि जंजीरों में जकड़ कर मेरी शादी आर्यन के साथ करवा दी गई है अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या होता है। यह शादी हम निभा पाते हैं या नहीं, अब क्या करेगी महुआ? मुझे जंजीरों से ज्यादा अपने लहंगे से परेशानी हो रही है, क्योंकि इस सीन में मेरा लहंगा काफी हेवी है।
महुआ ने आगे बताया कि दर्शकों के बेपनाह प्यार की वजह से हमारे शो नथ के 200 एपिसोड बहुत जल्द पूरे होने वाले हैं, सभी दर्शकों का दिल से शुक्रिया। बूंदी ने बताया कि मुझे बहुत मजा रहा है क्योंकि आज पहली बार मेरे बिना रायता शो में फैला है। हालांकि मुझे अच्छा भी नहीं लग रहा है कि महुआ की जिंदगी फिर सेटल हो रही है। बूंदी ने आगे कहा कि फैन्स से कहूँगी कि इसी तरह आप शो को प्यार देते रहिए, इसमे रोज़ नए नए झगड़े और रायते देखने को मिलेंगे। शो में आर्यन की माँ का रोल रोमा नवानी कर रही हैं। वह ठकुराईन बनी हैं जो काफी स्ट्रांग कैरेक्टर है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
वहीं नई एंट्री शाहबाज खान ने बताया कि दंगल टीवी के साथ मैं पहली बार काम कर रहा हूँ। यह शो नथ ज़ेवर या जंजीर दर्शकों का मनपसंद सीरियल है। आर्यन के पिता के रूप में मेरी शो में एंट्री हुई है। मेरा ट्रैक और मेरा किरदार दर्शकों को ज्यादा मनोरंजन देगा, कैसे मैं अपने बेटे को बचाने के लिए आता हूँ। शो में प्रतिमा, चाहत पाण्डेय,अविनाश मिश्रा सहित कई अच्छे कलाकार हैं इन सबके साथ काम करके मजे आया। यंगस्टर्स के साथ काम करके हम जैसे सीनियर कलाकार को काफी एनर्जी मिलती है।
बता दें कि शो नथ ज़ेवर या ज़ंजीर में चाहत पाण्डे, अविनाश मिश्रा, अनुराग शर्मा , वैभवी कपूर, प्रतिमा कनन , रवि गोसाई , अंजना सिंह, रश्मि गुप्ता, रिया भट्टाचार्जी, ममता सोलंकी सहित कई कलाकार हैं। दंगल टीवी पर नथ ज़ेवर या जंजीर हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे प्रसारित किया जाता है।
Mahua and aryan were forced to tie the chains big twist will come in the show
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










