महावतार नरसिम्हा टीजर आउट: दर्शकों ने भरी हुंकार, फिल्म की झलक देख जोश से भरे यूजर्स

महावतार नरसिम्हा फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म के टीजर को देखकर दर्शकों ने हुंकार भरी है और हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रहलाद की दर्द भरी कहानी को देखकर उनके भीतर जोश भर गया है।
Mahavatar Narsimha Teaser out hiranyakashipu son prahlad story
महावतार नरसिम्हा का टीजर देख जोश से भर गए दर्शक
Published on
Updated on

मुंबई: डायरेक्टर अश्विन कुमार की बहुचर्चित फिल्म महावतार नरसिम्हा का टीजर रिलीज हो चुका है और इस टीचर ने रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म का टीजर देखकर दर्शकों के बीच जोश भर गया है। वह हिरण्यकश्यप और प्रहलाद की कहानी देखने के लिए बेताब हो गए हैं। जोश से भरे दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है और कहा है कि इस टीजर ने उनके अंदर हिंदुत्व की भावना को और तेज कर दिया है। उन्हें हिन्दू होने पर गर्व महसूस हो रहा है।

होम्बले फिल्म्स की प्रस्तुति महावतार नरसिम्हा फिल्म की पहली झलक देखने के बाद फैंस की उत्सुकता का ठिकाना नहीं है। होम्बले फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर फिल्म का टीजर जारी किया गया है। एक मिनट 44 सेकंड के इस टीजर में फिल्म की पूरी कहानी को दिखाया गया है। यह फिल्म एनिमेटेड फ़िल्म है, लेकिन इसमें पौराणिक कथा के तथ्यों को बेहद सलीके से पेश किया गया है और यही कारण है कि फिल्म का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और वह हिरण्यकश्यप और प्रहलाद की कहानी को देखने के लिए बेताब हो गए हैं।

होम्बले फिल्म्स की तरफ से पहले ही यह जारी किया जा चुका है कि भगवान विष्णु के तमाम अवतारों पर एक के बाद एक फिल्म बनने वाली है और इस सीरीज की शुरुआत महावतार नरसिम्हा के साथ की जा रही है। मकर संक्रांति के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया गया है। टीजर के साथ फिल्म बेहतर प्रदर्शन करेगी और दर्शकों का मनोरंजन करेगी ऐसा दावा भी किया गया है। देश में एक तरफ महाकुंभ का आयोजन हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म का टीजर देखने का अनुभव दर्शकों के लिए अनोखा अनुभव साबित हुआ है। फिल्म के टीजर की दर्शकों ने जमकर तारीफ की है। उम्मीद है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com