Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कहीं आग लगे लग जावे पर थिरकीं माधुरी दीक्षित, सोशल मीडिया पर मचा धमाल, फैंस बोले- उफ्फ उफ्फ

Madhuri Dixit New dance Video: माधुरी दीक्षित ने एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें वह 'कहीं आग लगे लग जावे' पर थिरकती नजर आईं।

  • By सोनाली झा
Updated On: Aug 30, 2025 | 06:55 PM

कहीं आग लगे लग जावे पर थिरकीं माधुरी दीक्षित

Follow Us
Close
Follow Us:

Madhuri Dixit Dance Video: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल और डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित ने एक बार फिर अपने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की, जिसमें वह 1999 की सुपरहिट फिल्म ‘ताल’ के गाने “कहीं आग लगे लग जावे” पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में माधुरी ने प्रिंटेड टॉप पहना है और अपने एक्सप्रेशन व हुक स्टेप्स के जरिए गाने में जान डाल दी।

माधुरी दीक्षित ने कैप्शन में लिखा कि थोड़ा ड्रामा और थोड़ा जलवा। उनके इस मजेदार अंदाज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। माधुरी का यह वीडियो देखकर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बिना भाव वाले वीडियो में भी इतनी भावनाएं सिर्फ माधुरी ही दिखा सकती हैं। दूसरे ने लिखा कि आखिरकार इन्होंने भी ये ट्रेंड अपना लिया। वहीं एक फैन ने कमेंट किया कि उफ्फ उफ्फ! क्या बात है।

टीम के साथ डांस का अंदाज

वीडियो में माधुरी दीक्षित के साथ उनकी टीम भी दिखाई दे रही है। फैंस का कहना है कि माधुरी दीक्षित सिर्फ अपनी अदाओं से ही नहीं, बल्कि अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर माहौल बना देती हैं। यही वजह है कि उनका हर वीडियो ट्रेंड करने लगता है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस समय “कहीं आग लगे लग जावे” खूब ट्रेंड कर रहा है। कई सेलेब्रिटी इस पर रील बना चुके हैं।

रूपाली गांगुली ने बनाया वीडियो

टीवी शो ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली ने भी हाल ही में अपने बेटे के साथ इस गाने पर वीडियो बनाई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। यह गाना 1999 में रिलीज हुई सुभाष घई की फिल्म ‘ताल’ का है। इसमें आशा भोसले, आदित्य नारायण और ऋचा शर्मा ने अपनी आवाज दी थी। एआर रहमान के संगीत और आनंद बक्शी के बोलों ने इस गाने को अमर बना दिया। आज भी जब यह गाना बजता है, तो हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर देता है।

ये भी पढ़ें- गणेश उत्सव में तारा सुतारिया का ट्रेडिशनल लुक, वीर पहाड़िया संग दिखीं खास केमिस्ट्री

माधुरी दीक्षित का वीडियो

माधुरी दीक्षित का इससे पहले एक और डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वह पिंक कलर की साड़ी में संजू राठौड़ और ईशा मालवीय के लेटेस्ट पॉपुलर गाने शेकी पर डांस करती हुई नजर आई थी। इस वीडियो को भी फैंस ने काफी पसंद किया था। इतना ही नहीं काफी मजेदार रिएक्शन भी दिए थे। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर ट्रेंडिंग सांग्स पर वीडियो बनती रहती हैं।

Madhuri dixit danced on kahin aag lage lag jave created a stir on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 30, 2025 | 06:55 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Madhuri Dixit

सम्बंधित ख़बरें

1

शाहिद कपूर ने अपने करियर पर की बात, बोले- पैसों से नहीं, सम्मान से बनती है असली सफलता

2

Sitaare Song from Ikkis: अरिजीत सिंह की आवाज में रोमांटिक सॉन्ग ‘सितारे’ हुआ रिलीज, देखें वीडियो

3

गुवाहाटी में होगा तीसरा NIDFF फिल्म फेस्टिवल, 15 देशों से आईं 162 फिल्मों की एंट्री

4

सीक्रेट वेडिंग के बाद समांथा और राज गए 1 दिन के हनीमून पर, बोलीं- अभी इतना ही अफॉर्ड कर सकते हैं

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.