30 करोड़ में बनी 203 करोड़ का किया कारोबार, अब भी नोट छाप रही है लोका चैप्टर 1 चंद्रा

Box Office Collection: लोका चैप्टर 1 चंद्रा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 30 करोड़ की बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रचा है।
30 करोड़ में बनी 203 करोड़ का किया कारोबार, अब भी नोट छाप रही है लोका चैप्टर 1 चंद्रा
लोका चैप्टर 1 चंद्रा की कमाई से चौंधिया रही सबकी आंख, अब भी ताबड़तोड़ हो रहा कारोबार
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Lokah Chapter 1 Chandra: लोका चैप्टर 1 चंद्रा नाम की फिल्म में मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी दर्शन नजर आ रही हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। सिर्फ 30 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है और यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कारोबार कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म को शुरुआत कैसे मिली थी और इसके कारोबार में बढ़ोतरी कैसे दर्ज हुई और बॉक्स ऑफिस पर इसका अब तक का प्रदर्शन कैसा रहा है?

लोका चैप्टर 1 चंद्रा फिल्म के बारे में यह कहा जा रहा है कि जब बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म रिलीज हुई तो इसे अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी, लेकिन फिल्म को धीरे-धीरे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलने लगा और देखते ही देखते फिल्म की कमाई बढ़ने लगी और अब इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है।

पहले दिन 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' का प्रदर्शन था निराशाजनक

लोका चैप्टर 1 चंद्रा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.65 करोड़ रुपए से अपना खाता खोला था और अब करीब 13 दिन के बाद यह फिल्म 200 करोड़ से अधिक का कारोबार दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है। पहले दिन इंडिया में लोका चैप्टर 1 चंद्रा फिल्म के कमाई की अगर बात करें तो इसने पहले दिन सिर्फ 2.7 करोड़ का कारोबार किया था और फिर दूसरे, तीसरे दिन के बाद वर्ड ऑफ माउथ के जरिए इसकी पब्लिसिटी होती गई और इसका दिनों दिन कमाई का आंकड़ा बढ़ता गया। 12 दिन के बाद फिल्म भारत के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है।

14 दिनों 203 करोड़ का कारोबार

दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 203 करोड़ का कारोबार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिनेमाघरों में इस फिल्म को लेकर अब भी लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। इसका औसतन कारोबार अब भी 4 से 5 करोड़ के आसपास प्रतिदिन बना हुआ है, ऐसे में यह उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म की कमाई का आंकड़ा आने वाले वक्त में और भी बढ़ेगा और यह बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकार्ड बनाने में कामयाब होगी।

EndFragment