Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘चुड़ैल’ कहने पर भड़कीं आकांक्षा चामोला, ‘लॉकअप 2’ में श्रेया कालरा संग छिड़ी जुबानी जंग

Lock Upp 2 Controversy: रियलिटी शो लॉकअप 2 में आकांक्षा चामोला और श्रेया कालरा के बीच पर्सनल लाइफ को लेकर जोरदार बहस छिड़ गई। श्रेया द्वारा चुड़ैल कहे जाने और आकांक्षा बेहद नाराज हो गईं।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jul 31, 2026 | 05:00 PM

आकांक्षा चामोला और श्रेया कालरा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Lock Upp 2 Akanksha Chamola: रियलिटी शो लॉकअप 2 में हर बीतते दिन के साथ कंटेस्टेंट्स के बीच का तनाव बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में लॉकअप 2 शो के भीतर आकांक्षा चामोला और श्रेया कालरा के बीच एक भयंकर तकरार देखने को मिली। बात सिर्फ मामूली बहस तक सीमित नहीं रही, बल्कि पर्सनल लाइफ और रिश्ते पर कमेंट करने तक पहुंच गई। जब श्रेया ने बातचीत के दौरान आकांक्षा को चुड़ैल कह दिया, तो मामला पूरी तरह से गर्म हो गया। इसके बाद आकांक्षा ने जिस तरह से जवाब दिया, उसने पूरे घर का माहौल बदल कर रख दिया।

शो के दौरान श्रेया के मुंह से चुड़ैल शब्द निकलते ही आकांक्षा चामोला का गुस्सा बेकाबू हो गया। उन्होंने फौरन श्रेया से सवाल किया कि आखिर वे इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किस हक से कर रही हैं। आकांक्षा ने पूछा कि क्या श्रेया उन्हें या उनके पति गौरव खन्ना को पर्सनली जानती हैं। जब वे गौरव को इतने सम्मान से गौरव जी बुला रही हैं, तो फिर उनके बारे में गलत धारणा क्यों बना रही हैं। आकांक्षा का कहना था कि बिना किसी सच को जाने किसी के रिश्ते पर इस तरह की बयानबाजी करना बेहद गलत है।

गौरव खन्ना के रिश्ते और तलाक को लेकर सवाल जवाब

शो के दौरान बहस में आकांक्षा ने आरोप लगाया कि श्रेया ने सबके सामने उनके और गौरव के रिश्ते को लेकर बातें बनाई हैं। आकांक्षा के अनुसार श्रेया ने यह दावा किया था कि दोनों का अलग होना सही था क्योंकि आकांक्षा उनके लायक नहीं थीं।

सम्बंधित ख़बरें

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

‘शादी कर लो…’ राघव जुयाल को मिला अनोखा प्रपोजल, इंटरव्यू में सुनाया दिलचस्प किस्सा

‘नींद में उल्टियां करता था’… चीटिंग के बाद टूटा रियलिटी टीवी स्टार, एक्स गर्लफ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा

कौन हैं सिकंदर सिंह? जिन पर आया ‘नागिन’ फेम निया शर्मा का दिल, वेकेशन फोटोज हुईं वायरल

इस बात से तिलमिलाई आकांक्षा ने साफ शब्दों में पूछा कि क्या वे गौरव की वकील बनकर बात कर रही हैं। उन्होंने श्रेया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसी की पर्सनल लाइफ के बारे में ऐसे कयास लगाना पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना है।

ये भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल देखने के लिए हो जाइए तैयार, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

श्रेया कालरा ने सफाई पर भी नहीं शांत हुई आकांक्षा

आकांक्षा चामोला के इन तीखे आरोपों को सुनकर श्रेया पूरी तरह हैरान रह गईं। उन्होंने तुरंत इस पर अपनी सफाई पेश की और कहा कि उन्होंने कभी भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। श्रेया ने दावा किया कि उनका इरादा किसी के व्यक्तिगत रिश्ते पर सवाल उठाने का बिल्कुल नहीं था।

श्रेया कालरा ने आकांक्षा से अपील की कि वे दूसरों की कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें। हालांकि इस सफाई के बावजूद आकांक्षा का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने साफ कर दिया कि अपनी पर्सनल लाइफ पर वे किसी को भी उंगली उठाने का मौका नहीं देंगी।

Lock upp 2 akanksha chamola shreya kalra fight gaurav khanna comment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 05:00 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • OTT News
  • Reality Shows

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.