Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लता को भाई के दोस्त से हुआ प्यार, लेकिन फिर आजीवन शादी नहीं करने का लिया निर्णय

  • Written By: रवि शुक्ला
Updated On: Feb 06, 2022 | 04:53 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: स्वर कोलिका लता मंगेशकर की रविवार सुबह 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले 28 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। लता मंगेशकर के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। लता का शुरूआती जीवन बेहद संघर्ष में बिता, बचपन में पिता की मौत से लेकर भाई-बहन और परिवार की जिम्मेदारियां उठाने में उन्होंने अपना पूरा जीवन बिता दिया। इस पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच एक समय ऐसा भी आया जब लता के मन में शादी करने का विचार आया, लेकिन यहां भी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। 

दिवंगत क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह डूंगरपुर, लता के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के करीबी दोस्त थे। राज सिंह राजस्थान के शाही परिवार से ताल्लुक रखते थे और डूंगरपुर के तत्कालीन राजा स्वर्गीय महारावल लक्ष्मण सिंहजी के सबसे छोटे बेटे थे।

ऐसे हुई राज और लता की दोस्ती

हृदयनाथ मंगेशकर और राज सिंह डूंगरपुर अच्छे दोस्त थे। उनकी ज्यादातर मुलाकातें हृदयनाथ के घर पर होती थीं, और यही वह समय था जब राज सिंह ने अपने अच्छे दोस्त की सबसे बड़ी बहन लता से बातचीत शुरू की। राज सिंह और लता के बीच कई मुलाकातों के बाद, दोनों एक-दूसरे के लिए कुछ महसूस करने लगे थे और समय के साथ, उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया था। राज सिंह लता को ‘मिट्ठू’ नाम से बुलाते थे।

सम्बंधित ख़बरें

Shefali Shah Video: चारक्यूटरी या ‘चाकूचुरी’? शेफाली शाह के फनी वीडियो ने फैंस को किया लोटपोट

तारा सुतारिया की हाथ में दिखी एंगेजमेंट रिंग? वीर पहाड़िया संग अलगाव की खबरों के बीच नया ट्विस्ट

Sanjay Kapur Family Dispute: फर्जी ट्रस्ट बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप, रानी कपूर ने HC में दायर की अर्जी

Bhuvan Bam: रिजेक्शन के बाद रेस्तरां में गाया गाना, आज बॉलीवुड में छाया है भुवन बाम का जादू

शादी की प्लानिंग

लता और राज डूंगरपुर दोनों शादी करने की प्लानिंग बना रहे थे। लेकिन जब राज सिंह ने अपने पैरेंट्स को इस बारे में बताया तो उनके पिता महारावल लक्ष्मण सिंहजी ने शादी होने से मना कर दिया। इसके पीछे का कारण यह था कि लता एक शाही परिवार से नहीं थीं, इसलिए महारावल लक्ष्मण अपने बेटे राज सिंह की शादी एक आम लड़की से नहीं करने दे सकते थे।

आजीवन शादी नहीं करने का फैसला 

महारावल लक्ष्मण सिंह के फैसले ने राज सिंह डूंगरपुर और लता मंगेशकर के सपनों को एक पल में तोड़ दिया था। राज सिंह ने अपने पिता के सम्मान में उनके फैसले को मान लिया लेकिन उन्होंने आजीवन शादी नहीं करने का फैसला किया। लता ने राज सिंह के फैसले की तरह आजीवन शादी नहीं करने का फैसला किया. हालांकि दोनों जीवन भर दोस्त बने रहे।

Lata fell in love with brothers friend but then decided not to marry for life

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 06, 2022 | 04:53 PM

Topics:  

  • Bollywood
  • Bollywood News
  • Lata Mangeshkar
  • Love Life

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.