

Highlights
आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी ने खान परिवार की तारीफ की।
लारिसा बोनेसी ने खान परिवार को अपना परिवार जैसा बताया।
लारिसा ने शाहरुख खान को किंग और लीजेंड कहा।
Aryan Khan Rumoured Girlfriend Larissa Bonesi: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और ब्राजीलियन मॉडल लारिसा बोनेसी एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने खान परिवार के साथ अपने रिश्ते और उनके प्रति अपने जुड़ाव को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान लारिसा ने शाहरुख खान की जमकर तारीफ की और उन्हें किंग और लीजेंड बताया।
आर्यन खान की मेहनत, समझदारी और अपने लक्ष्य के प्रति उनके समर्पण की भी सराहना की। लारिसा पिछले 16 सालों से भारत में रह रही हैं और अब मुंबई को अपना घर मानती हैं। बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने खान परिवार के साथ अपने रिश्ते पर बात की। लारिसा ने कहा कि खान परिवार उनके लिए परिवार जैसा है और उनका साथ व समर्थन उनके लिए काफी मायने रखता है।
लारिसा ने कहा कि खान परिवार मेरे लिए परिवार जैसा है। जब आप किसी की जिंदगी में हासिल की गई चीजों, उनके प्रति सम्मान और एक इंसान के तौर पर उनके व्यवहार की तारीफ करते हैं, तो आपको उनसे एक पारिवारिक जुड़ाव महसूस होने लगता है। उनका साथ और समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है। दोस्ती सबसे जरूरी है और यह लंबे समय तक साथ निभाती है।
शाहरुख खान की तारीफ करते हुए लारिसा ने उन्हें हमेशा नंबर वन रहने वाला लीजेंड बताया। उन्होंने कहा कि शाहरुख से सीखने के लिए बहुत कुछ है। किसी इंसान की सफलता सिर्फ उसकी शोहरत या उपलब्धियों से नहीं, बल्कि वहां तक पहुंचने के उसके सफर से भी जुड़ी होती है। उन्होंने कहा कि वह किंग हैं। वह एक लीजेंड हैं और हमेशा नंबर वन रहने वाले हैं। उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। वह ऐसे इंसान हैं जिन्हें आप अपना आदर्श मानते हैं।
लारिसा ने आर्यन खान की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आर्यन समझदार हैं और अपने लक्ष्यों को लेकर काफी दृढ़ निश्चयी हैं। उनके मुताबिक, आर्यन के पास सुविधाएं होने के बावजूद वह अपनी अलग पहचान बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। लारिसा ने बताया कि वह आर्यन की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के सेट पर भी गई थीं। उन्होंने भविष्य में आर्यन के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की और उनके टैलेंट की तारीफ की। वर्कफ्रंट की बात करें तो लारिसा बोनेसी जल्द ही हॉरर फिल्म '1920: कोल्ड विंटर' में नजर आने वाली हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर वह इन दिनों चर्चा में हैं।