Ramayana Collection: 'रामायण' ने दुनियाभर में मचाया तहलका, 'बाहुबली 2' को पछाड़ तीसरे नंबर पर बनाई जगह

Ramayana Day 22 Collection: रणबीर कपूर की 'रामायण' ने 22वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई में 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म 1,800 करोड़ के करीब पहुंचकर भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।
Ramayana Collection Record
रणबीर कपूर और साई पल्लवी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है।

  • फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाई में 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया है।

  • 22वें दिन तक फिल्म का भारत में कलेक्शन 989.35 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Ramayana Box Office Collection Day 22: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल यह फिल्म अब दुनियाभर में भी इतिहास रच चुकी है। रिलीज के 22वें दिन फिल्म ने एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही 'रामायण' दुनिया भर में कमाई के मामले में भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म रामायण ने रिलीज के पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन करते हुए 564.60 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, दूसरे हफ्ते इसकी कमाई 299.15 करोड़ रुपये रही। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया और कुल 125.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 22वें दिन रात 8:30 बजे तक फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 989.35 करोड़ रुपये बताया गया।

बाहुबली 2 को पछाड़कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

'रामायण' ने वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने 21 दिनों में दुनियाभर में 1,783.07 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। वहीं, 'बाहुबली 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,788.06 करोड़ रुपये बताया गया है। 22वें दिन की कमाई के साथ 'रामायण' ने इस आंकड़े को पार कर लिया और भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 1,800 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। हालांकि, 22वें दिन के अंतिम आंकड़े आने के बाद इसकी कुल कमाई की सही तस्वीर साफ होगी।

Ramayana Collection Record
नाना पाटेकर बने थे राकेश मारिया, 500 ऑडिशन के बाद मिला था कसाब का किरदार, जानें 13 साल पुरानी फिल्म की कहानी
Ramayana Box Office Collection
रणबीर कपूर और साई पल्लवी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

हिंदी में सबसे ज्यादा हुई कमाई

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'रामायण' को सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में मिली है। 22वें दिन रात 8:30 बजे तक हिंदी में फिल्म का कलेक्शन 751.24 करोड़ रुपये पहुंच गया था। इसके अलावा कन्नड़ में 78.51 करोड़, तेलुगु में 57.85 करोड़, मलयालम में 52.30 करोड़ और तमिल में 49.45 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। अलग-अलग भाषाओं में मिल रहे दर्शकों के प्यार के चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए मुकाम हासिल कर रही है।