Tulsi Noina Clash: तुलसी के बिजनेस प्लान पर नॉयना की हंसी, टेंडर चैलेंज बन सकता है सबसे बड़ा ट्विस्ट

KSBKBT 2 Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। तुलसी के बिजनेस प्लान पर नॉयना हंसेगी और टेंडर का चैलेंज देगी। तुलसी के साथ चुनौती स्वीकार करेगी, जबकि मिहिर उसका साथ देगा।
kyunki saas bhi kabhi bahu thi twist tulsi noyna business challenge
क्योंकि सास भी कभी बहू थी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Twist: टीवी का आइकॉनिक शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामे की ओर बढ़ रहा है। तुलसी की वापसी के बाद जहां विरानी परिवार की डगमगाई हुई जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौटती दिख रही थी, वहीं अब नॉयना एक बार फिर तुलसी के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभर रही है। आने वाले एपिसोड्स में दोनों के बीच ऐसा टकराव देखने को मिलेगा, जो कहानी को नए मोड़ पर ले जाएगा।

अब तक आपने देखा कि तुलसी ने आते ही मिहिर के घर को बिकने से बचा लिया और बापजी से कर्ज चुकाने के लिए कुछ समय की मोहलत मांगी। हालांकि नॉयना की चालाकी के चलते बापजी अपनी पोती की शादी विरानी खानदान में तय करने का फैसला कर लेते हैं। इस पूरे घटनाक्रम से मिहिर नाराज हो जाता है और वह एक बार फिर नॉयना को खरी-खोटी सुनाता है। लेकिन नॉयना चुप बैठने वालों में से नहीं है और अब वह तुलसी को खुली चुनौती देने की तैयारी में है।

तुलसी के सामने आएगी रणविजय की सच्चाई

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के आने वाले एपिसोड में शांति निकेतन पहुंचते ही परी तुलसी के सामने अपनी आपबीती रखेगी। तुलसी को पता चलेगा कि परी घरेलू हिंसा का शिकार है। यह सच जानकर तुलसी का खून खौल उठेगा और वह न सिर्फ परी का साथ देने का फैसला करेगी, बल्कि रणविजय की सच्चाई को भी सामने लाने की ठान लेगी। इसी दौरान मिहिर के सामने भी कुछ ऐसे राज खुलने वाले हैं, जो पूरे परिवार को हिला कर रख देंगे।

तुलसी का मजाक उड़ाएगी नॉयना

कर्ज उतारने के लिए तुलसी एक बड़ा फैसला लेती है। वह अपने छोटे से बिजनेस को आगे बढ़ाने और तीन महीनों में बापजी का कर्ज चुकाने की योजना बनाती है। तुलसी का यह आत्मविश्वास नॉयना को चुभ जाता है। नॉयना खुलेआम तुलसी का मजाक उड़ाते हुए कहती है कि चार लोगों की छोटी सी कंपनी के दम पर वह कोई बड़ा काम नहीं कर सकती। यहीं से दोनों के बीच टकराव और तेज हो जाता है।

तुलसी का साथ देगा मिहिर

नॉयना तुलसी को चैलेंज देती है कि वह नया टेंडर हासिल करके दिखाए। जवाब में तुलसी न सिर्फ छोटे बिजनेस की अहमियत समझाती है, बल्कि नॉयना के चैलेंज को खुलेआम स्वीकार भी कर लेती है। इस मुश्किल घड़ी में मिहिर मजबूती से तुलसी के साथ खड़ा नजर आएगा, जिससे नॉयना की बेचैनी और बढ़ जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या तुलसी नॉयना के इस नए चैलेंज को पार कर पाएगी या नॉयना अपनी चालों से एक बार फिर तुलसी की राह मुश्किल कर देगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com