सोनाक्षी जहीर की शादी का दिया उदाहरण, कुमार विश्वास ने दी बच्चों को गीता और रामायण पढ़ाने नसीहत

कुमार विश्वास का एक वीडियो सुर्खियों में आ गया है, जिसमें वह अपने बच्चों को रामायण सुनाने और गीता पढ़ाने की बात कर रहे हैं। कुमार विश्वास ने सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर तंज कसा है। देखें ये वीडियो।
Kumar Vishvas Comments on Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal
कुमार विश्वास ने सोनाक्षी जहीर की शादी पर साधा निशाना
Updated on

मुंबई: कुमार विश्वास अपनी कविताओं के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी कविता को देशभर में काफी पसंद किया जाता है। लेकिन इस समय उनका एक बयान सुर्खियों में आ गया है। वायरल वीडियो में कुमार विश्वास मंच से यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि अपने बच्चों को रामायण पढ़ाइए गीता पढ़ाइए वरना ऐसा ना हो आपके घर का नाम तो रामायण हो लेकिन आपके घर की श्री लक्ष्मी कोई और उठा ले जाए। उनके इस बयान पर अब उनकी आलोचना की जा रही है। उन्होंने भले ही किसी का नाम ना लिया हो लेकिन कुमार विश्वास का सीधा निशाना सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर है। क्योंकि शत्रुघ्न सिन्हा के घर का ही नाम रामायण है।

मेरठ के एक महोत्सव में कुमार विश्वास अपनी कविता पढ़ने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बयान दिया अपने बच्चों को सीता जी की बहनों राम के भाइयों के नाम याद कराइए एक संकेत दे रहा हूं, जो समझ जाए उनकी तालियां उठे। वह आगे कहते हैं, अपने बच्चों को रामायण सुनाइए गीत पढ़ाइए वरना ऐसा ना हो कि आपके घर का नाम तो रामायण हो लेकिन आपके घर की श्री लक्ष्मी को कोई और उठा कर ले जाए। उनकी यह पंक्ति सुनने के बाद लोगों ने ठहाके लगाने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कुमार विश्वास के इस बयान की आलोचना की है। तो वहीं कुछ लोग कुमार विश्वास की तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखें कुमार विश्वाश का सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर टिप्पणी वाला वीडियो

मेरठ में आयोजित कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास बोल रहे थे, इस महोत्सव में उनके साथ कवयित्री कविता तिवारी, कवि सुदीप भोला, हेमंत पांडे और विनीत चौहान जैसे कई महारथी शामिल थे। कुमार विश्वास को उनकी बेहतरीन कविताओं के लिए पहचाना जाता है। 'कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है' उनकी कविता ने देशभर में धूम मचाया था और वह अब भी अपनी कविताओं के लिए पहचाने जाते हैं। बीच में उन्होंने राजनीतिक पार्टी ज्वाइन कर ली थी लेकिन अब उन्होंने राजनीतिक पार्टी से तो दूरी बना ली है। लेकिन राजनीति पर तंज कसना अभी नहीं छोड़ा है। अब देखना यह होगा कि शत्रुघ्न सिन्हा या सोनाक्षी सिन्हा की तरफ से कुमार विश्वास की टिप्पणी पर क्या बयान आता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com