Kubbra Sait: मां-बेटी के रिश्ते की खूबसूरत झलक, कुब्रा सैत ने खास अंदाज में मनाया मदर्स डे
कुब्रा सैत ने मदर्स डे 2025 को अपनी मां के साथ बेहद खास, रचनात्मक और खुशी भरे अंदाज़ में मनाया। मुंबई में मौजूद अपनी मां के साथ उन्होंने यह दिन सेलिब्रेट किया और एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।
- Written By: सोनाली झा
कुब्रा सैत (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: मदर्स डे 2025 पर अभिनेत्री कुब्रा सैत ने अपनी मां के साथ वक्त बिताकर इस रिश्ते की इसी खूबसूरती को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर साझा किया। उनका यह वीडियो न केवल मनोरंजन से भरपूर था, बल्कि उसमें भावनाओं की गहराई और पारिवारिक प्रेम भी साफ झलक रहा था। इस दिल को छू लेने वाले वीडियो की शुरुआत एक प्यारे से खुलासे के साथ होती है, कुब्रा की मां बताती हैं कि उनका असली नाम ‘सफूरा’ रखा गया था। इस छोटे से रहस्य के साथ शुरू हुआ यह वीडियो एक मस्तीभरे और रचनात्मक मेकअप सेशन में बदल जाता है, जिसमें मां-बेटी की हंसी और अपनापन दर्शकों के दिल में उतर जाता है।
कुब्रा पहले अपनी मां का मेकअप करती हैं और उन्हें बड़े प्यार से “beautiful” कहती हैं। इस पल में उनकी आंखों में गर्व, स्नेह और एक नर्म चमक दिखाई देती है। फिर रोल बदलते हैं—इस बार कुब्रा की मां मेकअप ब्रश उठाती हैं और अपनी बेटी की आइब्रो शेप करती हैं, फिर गालों पर ब्लश लगाती हैं। दोनों के चेहरों पर मुस्कान और हंसी की फुहारें इस रिश्ते की आत्मीयता को दर्शाती हैं।
इस खास वीडियो के साथ कुब्रा ने लिखा कि इस मदर्स डे पर कुछ अलग ही बात है… क्योंकि मम्मा मुंबई में हैं और हां हमने कुछ क्रिएटिव, मजेदार, रोमांचक किया, और क्या मैंने मजेदार बताया? लव यू, मम्मा, थैंक यू। इस कैप्शन में जहां मस्ती का भाव है, वहीं एक कोमल आभार की झलक भी है—जो अक्सर हम सब अपनी मां से कहने में चूक जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर जमकर प्यार बरसा। यूज़र्स ने कमेंट्स में मनमोहक, बहुत अच्छा और प्योर लव जैसे शब्दों से मां-बेटी की इस जोड़ी की सराहना की। वर्क फ्रंट की बात करें तो कुब्रा सैत के करियर की बात करें तो उनके पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही ‘सोन ऑफ सरदार 2’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अजय देवगन और मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फैंस उन्हें एक बार फिर स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
