Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

KSBKBT 2 Spoiler: नॉयना की नई चाल से तुलसी–मिहिर के रिश्ते में आएंगी दरारें, अंगद की शादी पर संकट

KSBKBT 2 Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अंगद–मिताली–वृंदा का ट्रैक और तुलसी–मिहिर के रिश्ते पर मंडराता संकट कहानी को नए मोड़ पर ले जा रहा है। अंगद मिताली से नहीं वृंदा से शादी करना चाहता है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Nov 14, 2025 | 12:43 PM

नॉयना की नई चाल से तुलसी–मिहिर के रिश्ते में आएंगी दरारें

Follow Us
Close
Follow Us:

KSBKBT 2 Twist: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इन दिनों अंगद की शादी को लेकर जबरदस्त ड्रामा चल रहा है। कहानी लगातार ऐसे मोड़ पर पहुंच रही है जहां रिश्तों की परीक्षा हो रही है और गलतफहमियां घर को तोड़ने की कगार पर खड़ी हैं। अंगद का मन शुरू से ही मिताली के लिए साफ नहीं रहा। वह दिल से वृंदा से प्यार करता है और उसने मिताली से साफ कह दिया है कि वह यह शादी नहीं करना चाहता। अंगद को उम्मीद है कि मिताली उसकी बात मानते हुए शादी तोड़ देगी, लेकिन किस्मत और चालें दोनों उसके खिलाफ खड़ी हैं।

अंगद की बात सुनकर मिताली टूट जाती है और अपने डर व गलतियों को नॉयना और अपनी मां के सामने रख देती है। उसे लगता है कि अब उसकी शादी खत्म हो जाएगी, लेकिन नॉयना उसका हौसला बढ़ाते हुए कहती है कि तेरी शादी अंगद से ही होगी। इसी के साथ नॉयना ने परिस्थितियों को अपने तरीके से मोड़ने का फैसला कर लिया है।

अंगद ने तुलसी से रखी दिल की बात

उधर, परेशान अंगद अपने मन की हर बात तुलसी को बताता है। तुलसी हमेशा की तरह उसकी बात ध्यान से सुनती है और उसे संभालने की कोशिश करती है। लेकिन दूसरी तरफ एक ऐसा हादसा होने वाला है जो तुलसी और मिहिर के रिश्ते को गहरी खाई में धकेल देगा। मिहिर जब ज्वैलरी शॉप पहुंचता है, तो सेल्समैन उसे वृंदा की मां दिखाते हुए कहता है कि वह अपनी बेटी की शादी मिहिर के घर तय होने की बात कर रही थीं। यह सुनते ही मिहिर गुस्से से भर जाता है। उसे समझ नहीं आता कि घर में क्या चल रहा है और तुलसी ने उससे ये बात क्यों छुपाई।

सम्बंधित ख़बरें

आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव हुईं बीमार, शेयर किया अपना हेल्थ अपडेट, बिल्ली बनी देखभाल में मददगार

सलीम खान अस्पताल में भर्ती, सलमान, अरबाज, अलवीरा समेत पूरा परिवार मिलने पहुंचे, डॉक्टर ने दी हेल्थ अपडेट

हार्वर्ड के मंच पर प्रियंका चोपड़ा ने युवा भारतीय छात्रों को दी प्रेरणा, बोलीं- आप ही वो भारत हैं जिसकी…

अकाय के जन्मदिन पर विराट-अनुष्का ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, सेलेब्स की सादगी ने जीता फैंस का दिल

ये भी पढ़ें- कैप्टेंसी छिनते ही फूटा गौरव खन्ना का गुस्सा, अमाल मलिक से असेंबली रूम में भिड़ंत

तुलसी के खिलाफ भड़काएगी नॉयना

घर पहुंचते ही मिहिर, तुलसी पर सवालों की झड़ी लगा देता है। तुलसी टूटती हुई दिखाई देती है, लेकिन हेमंत स्थिति संभालने की कोशिश करता है। इस बीच नॉयना मौके का फायदा उठाकर मिहिर को और भड़काने की कोशिश करती है। नॉयना कहती है कि तुलसी शायद अंगद और मालती की शादी से भी खुश नहीं है। हालांकि मिहिर पहले इससे इनकार करता है, लेकिन मन के भीतर शक की एक लकीर पड़ जाती है। कहानी अब ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है जहां नॉयना की चालें तुलसी और मिहिर के वैवाहिक रिश्ते को डांवाडोल कर सकती हैं। वहीं, अंगद–मिताली–वृंदा का ट्रैक भी बड़ा धमाका करने वाला है।

Ksbkbt 2 noyna new move creates cracks in tulsi mihir relationship

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2025 | 12:43 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • TV Gossip
  • TV Spoiler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.