Sunny Deol Fees: 12 से ज्यादा फिल्मों की लाइन, 50 करोड़ फीस, सनी देओल को लेकर केआरके का दावा
Sunny Deol Upcoming Film: केआरके ने सनी देओल को लेकर बड़ा दावा किया है। उनके मुताबिक 2026 में सनी देओल के पास 12 से ज्यादा फिल्में होंगी और वह प्रति फिल्म 50 करोड़ रुपये की फीस ले रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा
केआरके और सनी देओल (फोटो- सोशल मीडिया)
KRK Claim Sunny Deol: बॉलीवुड में इन दिनों सनी देओल का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में अभिनेता और खुद को फिल्म समीक्षक बताने वाले कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने सनी देओल को लेकर एक बड़ा दावा किया है। केआरके के मुताबिक साल 2026 पूरी तरह से सनी देओल के नाम रहने वाला है और इस साल उनकी कमाई के आंकड़े सभी को चौंका सकते हैं।
केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि सनी देओल के पास 2026 के लिए फिल्मों की लंबी कतार है। उनके अनुसार, सनी देओल की उस साल करीब पांच फिल्में रिलीज होंगी, जबकि सात अन्य प्रोजेक्ट्स वह पहले ही साइन कर चुके हैं। केआरके का दावा है कि सनी देओल एक फिल्म के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये की फीस ले रहे हैं। अगर ऐसा हुआ, तो 68 साल की उम्र में सनी देओल की कुल कमाई 1000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
केआरके ने दिया सनी देओल का बड़ा उदाहरण
केआरके ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि जिंदगी में कुछ भी हो सकता है और सनी देओल इसका बड़ा उदाहरण बन सकते हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ यूजर्स इसे केआरके का बढ़ा-चढ़ाकर किया गया दावा बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग सनी देओल की मौजूदा लोकप्रियता को देखते हुए इसे मुमकिन मान रहे हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय में सनी देओल ने जबरदस्त कमबैक किया है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें फिर से मास ऑडियंस का चहेता बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Main Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली की फिल्म ने दिखाया दम, 14वें दिन कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी
Cocktail 2 Day 5: लगातार दर्शकों का दिल जीत रही ‘कॉकटेल 2’, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने कमाए करोड़ों
फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत
‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, पांचवें दिन की शानदार कमाई, 71 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म
देशभक्ति और दमदार किरदारों में सनी देओल की मजबूत पकड़ एक बार फिर साबित हुई है। आने वाले समय में सनी देओल कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। सनी देओल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘इक्का’ का हिस्सा हैं। इसके अलावा ‘लाहौर 1947’ जैसी चर्चित फिल्म और मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ भी उनके खाते में है, जिसमें वह हनुमान की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
