-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Konkona Sen Sharma Faced Financial Loss After Mother Raised Questions
कोंकणा सेन शर्मा ने मां बनने के बाद झेली आर्थिक नुकसान, इंडस्ट्री पर उठाए सवाल
- Written By: सोनाली झा
कोंकणा सेन शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में मां बनने के बाद महिलाओं को होने वाले आर्थिक नुकसान पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मां बनने पर महिलाओं की प्रोफेशनल ग्रोथ रुक जाती है।

कोंकणा सेन शर्मा ने मां बनने के बाद झेली आर्थिक नुकसान
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के प्रमोशन में बिजी हैं। ऐसे में एक्ट्रेस कई मीडिया चैनल को इंटरव्यू दे रही हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने ऐसा मुद्दा उठाया है जो हर वर्किंग वुमन के लिए बेहद अहम है। कोंकणा ने बेबाकी से इंडस्ट्री के दोहरे रवैये पर बात की और कहा कि मां बनने के बाद महिलाओं की प्रोफेशनल ग्रोथ पर बुरा असर पड़ता है, जबकि पुरुषों के साथ ठीक इसका उल्टा होता है।
कोंकणा ने कहा अपनी इंटरव्यू में कहा कि आज के वक्त में किसी भी इंडस्ट्री में, जब एक महिला मां बनती है, तो उसकी कमाई में असर दिखने लगता है। इसके उलट पुरुष जब पिता बनते हैं, तो उनकी जिम्मेदारियों को सम्मान मिलता है और उन्हें और ज्यादा सीनियर व हाई पे किया जाता है। कोंकणा ने यह भी कहा कि एक महिला मां बनने के बाद हर जगह वैसा प्रदर्शन नहीं कर सकती जैसा समाज या कार्यस्थल उनसे उम्मीद करता है। इसके चलते कई बार उन्हें कई अवसर गंवाने पड़ते हैं या फिर वेतन में कटौती होती है।
उन्होंने एक और चौंकाने वाला बयान दिया कि आने वाले वक्त में शायद महिलाओं को बच्चे पैदा करने के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं मिलेगा, क्योंकि यह सब करना अब पहले से ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। एक अच्छी मां होना और साथ ही प्रोफेशनली एक्टिव रहना अब आसान नहीं रहा। कोंकणा ने सरकार से यह भी अपील की कि वर्किंग मदर्स के लिए जल्द से जल्द नीतियों में बदलाव किए जाएं, वरना भविष्य में महिलाएं मां बनने से भी कतराने लगेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Divyanka Tripathi Twins: 41 की एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों संग की पहली पूजा, मंदिर में दिखा भावुक पल
Lock Upp 2: ‘गौरव से अच्छा मेरा कुत्ता…’ आकांक्षा चमोला के बयान पर भड़के नेटिजन्स, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल
सीजेपी विरोध प्रदर्शन पर शाहरुख खान का रिएक्शन या फेक पोस्ट? जानिए वायरल दावे की असलियत
सलमान खान की अपील पर मचा बवाल, यूजर्स बोले- ‘भाई को राजनीतिक रूप से हाइजैक कर लिया गया’
ये भी पढ़ें- शेफाली जरीवाला की मौत से डरीं राखी सावंत, बोलीं- ‘अब मैं भूखी नहीं रहूंगी…’
वर्कफ्रंट की बात करें, तो कोंकणा सेन शर्मा जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आएंगी, जो 4 जून को रिलीज होने जा रही है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में कोंकणा के साथ पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, अनुपम खेर, फातिमा सना शेख और नीना गुप्ता जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि कोंकणा का यह बयान इंडस्ट्री में एक अहम बहस की शुरुआत कर सकता है।
Konkona sen sharma faced financial loss after mother raised questions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खुलासा: 22 अवैध पंजीयन, 19 बिल्डर और जमीन मालिकों पर कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 02:14 PMनासिक में FDA का बड़ा एक्शन: लाखों का संदिग्ध तेल जब्त, मशहूर बेकरी का लाइसेंस सस्पेंड
Jul 24, 2026 | 02:13 PMकौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PMबर्थडे पार्टी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, कमरे के बाहर 4 साल के बेटे के साथ पहरा देता रहा साथी पुलिसकर्मी
Jul 24, 2026 | 02:09 PMICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर
Jul 24, 2026 | 02:06 PMमार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
Jul 24, 2026 | 02:04 PMAgra: वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का खुलासा; होटल में डील करते तस्कर गिरफ्तार, 10 तेंदुओं की खाल बरामद
Jul 24, 2026 | 02:03 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














