KL Rahul और Athiya Shetty ने दिखाई नन्ही परी की पहली झलक, पोस्ट शेयर कर रिवील किया बेटी का प्यारा नाम

क्रिकेटर केएल राहुल आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी बेटी की प्यारी-सी झलक शेयर कर नाम भी रिवील कर दिया है। बता दें, कपल ने नन्ही परी का नाम इवारा रखा है। जिसका मतलब भगवान का गिफ्ट है।
KL Rahul और Athiya Shetty ने दिखाई नन्ही परी की पहली झलक, पोस्ट शेयर कर रिवील किया बेटी का प्यार नाम
केएल राहुल और अथिया शेट्टी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

 मुंबई: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के घर हाल ही खुशियां आई हैं। एक्ट्रेस ने 24 मार्च को बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें अपनी नन्ही परी की पहली झलक दिखाई हैं। साथ ही उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी अनाउंस किया है।

दरअसल, केएल राहुल ने बिटिया और अपनी वाइफ अथिया के साथ एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में बेटी राहुल के कंधे पर लेटी नजर आ रही है। हालांकि, इस पोस्ट में उनकी बेटी का चेहरा नहीं नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने बेटी का नाम इवारा रखा है। वहीं उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि-हमारी बेबी गर्ल, हमारी सबकुछ, इवारा- भगवान का गिफ्ट है।

पोस्ट पर सेलेब्स ने लुटाया प्यार  केएल राहुल के इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस से लेकर सेलेब्स तक खबू प्यार लुटा रहा हैं। सबसे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पोस्ट पर कमेंट किया है और उन्होंने फोटो पर हार्ट इमोजी पोस्ट की। इसके बाद मलाइका अरोड़ा ने हार्ट और नजर वाली इमोजी पोस्ट की। साथ ही साउथ की क्वीन सामंथा रुथ प्रभु ने भी ढेर सारी हार्ट इमोजी पोस्ट की। इसके अलावा शोभिता धुलिपाला कमेंट करते हुए लिखा कि ये सबकुछ है।  फैन ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि नाम बहुत प्यारा है सर।

साल 2023 में कपल ने रचाई थी शादी 

आपको बता दें, केएल राहुल की सामने आते ही मिनटों में खूब वायरल हुई। अब तक इस पोस्ट पर लाखों लोग लाइक आ चुके हैं। हालांकि, केएल राहुल आज अपना 33वां बर्थडे भी मना रहे हैं और उन्होंने बर्थडे के  खास मौके पर ही फैंस को ये सरप्राइज दे दिया है। उनके पोस्ट पर कई लोग जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। मालूम हो, केएल राहुल और अथिया शेट्टी साल 2023 में शादी में शादी रचाई थी और कपल ने शादी के 2 साल अपनी बेबी गर्ल का वेलमक किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com