‘किसी का भाई किसी की जान’ का दूसरा गाना ‘बिल्ली बिल्ली’ हुआ रिलीज, सलमान खान ने पूजा हेगड़े के साथ लगाए ठुमके
- Written By: संदीप पांडे
Photo - Video Screen Grab
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का दूसरा गाना ‘बिल्ली बिल्ली’ (Billi Billi) आज यानि 2 मार्च को रिलीज हो गया है। ये गाना जी म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है। इस गाने में सलमान खान एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शहनाज गिल और पलक तिवारी भी नजर आ रही हैं।
‘बिल्ली बिल्ली’ गाने को सुखबीर ने गाया है और इसे म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया है। गाने के लिरिक्स को कुमार ने लिखा है। ये गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इससे पहले फिल्म का पहला गाना ‘नइयो लगदा’ (Naiyo Lagda) 12 फरवरी को रिलीज हुआ था। बता दें कि फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रभास की पॉपुलैरिटी का डंका, ऑरमैक्स की लेटेस्ट रैंकिंग में शाहरुख, सलमान, रणवीर और अक्षय से निकले आगे
बिग बॉस 20 का हुआ धमाकेदार ऐलान, सलमान खान फिर संभालेंगे होस्टिंग की कमान, सितंबर से शुरू होगा शो
सलमान खान की दुबलेपन और चेहरे की थकान ने बढ़ाई फैंस की चिंता, सोशल मीडिया पर पूछने लगे- भाईजान को क्या हुआ?
सलमान खान की याचिका के बावजूद मेकर्स ने जारी किया ‘काला हिरण’ का नया टीजर, कोर्ट के फैसले पर टिकीं निगाहें
इस फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा शहनाज गिल, जस्सी गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू और राघव जुयाल भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
