किशोरी पेडनेकर ने उर्वशी रौतेला को कहा ‘भारत का हीरा’, माता-पिता का भी किया धन्यवाद
- Written By: संदीप पांडे
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की अभिनेत्री (Actress) उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री (Industry) में अपनी अलग पहचान बनाई है। अभिनेत्री का नाम उन एक्ट्रेस में लिया जाता है, जिन्होंने अपने महान कार्यों से भारत को गौरव प्रदान किया है। उनके काम के चलते उनके चाहने वालों की संख्या बहुत बड़ी है। अपने पर्सनालिटी (Personality) और टैलेंट (Talent) से उन्होंने अपने चाहने वालों का दिल जीत लिया है।
उनके महान कामों के चलते न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्टीय स्तर (International Level) पर भी भारत को गौरवान्वित किया है। उर्वशी रौतेला हाल ही में दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल अवार्ड 2022 में पैनलिस्ट के रूप में वहां उपस्थित रही। वह इस कार्यक्रम में सबसे कम उम्र की पैनलिस्ट में से एक थी। अभिनेत्री पुरस्कार समारोह में बैंगनी रंग की साड़ी और स्लीवलेस वेलवेट ब्लाउज पहनी थी और अपने चेहरे पर मेकअप किए हाथ में एक हैंड पर्स कैरी किए नजर आई। अभिनेत्री के इस अंदाज ने उनके चाहने वालों की धड़कने बढ़ा दी है। उन्होंने खुद इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Rakhi Makeup: मेकअप के लिए नहीं है ज्यादा समय, तो आलिया का 10 मिनट का रूटीन अपनाएं, मिनटों में पाएं फ्रेश लुक
Raksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
Awarapan 2 New Song: अरिजीत सिंह की दर्दभरी आवाज और इमरान हाशमी का अंदाज, रिलीज हुआ प्यार का नया गीत
Aditya Srivastava Birthday: CID में कभी चोर बनकर आया था ये एक्टर, आज उसी शो में निभा रहा है पुलिस ऑफिसर का रोल
किशोरी पेडनेकर की वाहवाही करती नजर आ रही है
जिसमें वह महाराष्ट्र की मेयर किशोरी पेडनेकर की वाहवाही करती नजर आ रही है। किशोरी पेडनेकर ने उर्वशी रौतेला के माता-पिता को उनके द्वारा दिए अच्छे संस्कारों के लिए उनका धन्यवाद किया साथ ही उन्होंने अभिनेत्री को गर्व से “भारत का हीरा” भी कहा और बधाई दी। इससे पहले उर्वशी रौतेला को मिस यूनिवर्स पेजेंट 2021 में जज करते हुए देखा गया था। अभिनेत्री को अरब सुपरस्टार मोहम्मद रमजान के साथ उनके अंतर्राष्ट्रीय गीत वर्साचे बेबी के लिए भी उनकी सराहना की गई थी।
तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया है
अभिनेत्री जल्द ही जियो स्टूडियोज के वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेत्री द्विभाषी थ्रिलर ‘ब्लैक रोज’ के साथ-साथ ‘थिरुट्टू पायले 2’ हिंदी रीमेक में भी अपनी मुख्य भूमिका निभाएंगी। अभिनेत्री सरवना के साथ 200 करोड़ के बड़े बजट की फिल्म “द लीजेंड” के साथ तमिल में शुरुआत करेंगी। अभिनेत्री ने जियो स्टूडियोज और टी-सीरीज के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट किया है।
