Khatron Ke Khiladi 15 में एक और टीवी एक्ट्रेस की एंट्री! 'झलक दिखला जा' में भी आ चुकी हैं नजर

खतरों के खिलाड़ी का 15वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इसी बीच एक नया अपडेट सामने आया है कि टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर को मेकर्स ने KKK 15 के लिए अप्रोच किया है और अभिनेत्री टीम के साथ बातचीत भी कर रही हैं।
Khatron Ke Khiladi 15 में एक और टीवी एक्ट्रेस की एंट्री! झलक दिखला जा में भी आ चुकी हैं नजर
खतरों के खिलाड़ी का 15वां सीजन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 15वां सीजन इन दिनों सुर्खियों में है। हालांकि, अभी तक खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में शामिल होने की लिस्ट में कई टीवी स्टार्स का नाम सामने आ चुका है। कुछ सेलेब्स ने तो शो को करने से इनकार कर दिया है, जबकि कई बड़े सेलेब्स के हिस्सा बनने की खबर है।

लेकिन अभी तक मेकर्स ने शो के शुरू होने की खबर दी या फिर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन इसके बावजूद टीवी गलियारों में सिर्फ शो को लेकर ही चर्चा हो रही है। दरअसल, अब इस लिस्ट में एक और हसीना का नाम जुड़ गया है जो पिछले कुछ समय से अपने तलाक की अफवाहों को लेकर सुर्खियों रही हैं।

खबरें है कि खतरों के खिलाड़ी 15 में नीति टेलर हिस्सा लेने जा रही हैं। एक्ट्रेस कैसी ये यारियां, बड़े अच्छे लगते हैं 2 और गुलाम जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं और अब उन्हें खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के लिए अप्रोच किया गया है।

खतरों के खिलाड़ी से जुड़ी अपडेट देने वाले एक इंस्टाग्राम पेज बिग बॉस ताजा खबरी के मुताबिक, नीति टेलर को मेकर्स ने KKK 15 के लिए अप्रोच किया है और अभिनेत्री टीम के साथ बातचीत भी कर रही हैं। वह शो को करना चाहती हैं और बहुत एक्साइटेड हैं। हालांकि, अब देखना होगा कि मेकर्स के साथ बात सही से बैठती है या नहीं। खैर, न नीति और ना ही मेकर्स ने इस खबर की पुष्टि की है। मालूम हो कि वह कुछ समय से पति परीक्षित बावा के साथ अपने अलगाव को लेकर चर्चा में थीं।

रोहित शेट्टी होस्टेड शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के मई में शूटिंग शुरू होने के कयास लग रहे हैं। पिछले साल की तरह यह या तो जुलाई के पहले हफ्ते या फिर जून के आखिर में ऑन-एयर हो सकता है। बाकी मेकर्स के शो से जुड़ी अपडेट रिवील करने का इंतजार है।

आपको बता दें, इससे पहले खबरें थी कि पारस कलनावत,रियाज अली, पारस छाबड़ा,सुरभि ज्योति,एरिका फर्नांडिस, हितेश भारद्वाज,गौरव खन्ना,मलाइक अरोड़ा,मोहसिन खान, गौतम गुलाटी,अभिषेक मल्हान,रजत दलाल,मनीषा रानी ,ओरी,शगुन पांडे,चुम दरांग, भाविका शर्मा, गुल्की जोशी,सिद्धाथ निगम, अविनाश मिश्रा, क्रुशाल आहूजा को अप्रोच किया था। जिसमें ये भी कहा जा रहा था कि अंकित गुप्ता और ईशा सिंह को भी अप्रोच किया गया था, लेकिन दोनों ने किसी कारण से इसे रिजेक्ट कर दिया। बीते दिनों एल्विश यादव ने भी शो का हिस्सा बनने की खबरों को खारिज किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com